एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी में ताबड़तोड़ फायरिंग से गूंज उठा आसमान, पूर्व प्रधान और चाचा को गोलियों से भूना, हुई मौत

Amethi Crime News: मृतक संग्रह अमीन सुरेश यादव को पांच गोलियां लगी है जबकि पूर्व प्रधान भतीजे के बृजेश यादव को दो गोलियां लगी थी. मृतक बृजेश यादव की दादी मौजूदा ग्राम प्रधान हैं.

Amethi Double Murder: अमेठी में डबल मर्डर (Double Murder) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां निमंत्रण से लौट रहे बोलेरो (Bolero) सवार पूर्व प्रधान और उसके चाचा पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घटना को अंजाम देने के बाद के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स (Police Force) मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों घायलों को लेकर लेकर पुलिस मुसाफिरखाना सीएसची पहुंची. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में चाचा संग्रह अमीन थे जबकि मृतक भतीजा पूर्व प्रधान था. 

ये मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के भददौर गांव का है. जहां के रहने वाले संग्रह अमीन सुरेश यादव अपने भतीजे पूर्व प्रधान बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति शुभम वर्मा के साथ निमंत्रण से लौट कर बोलेरो से अपने घर जा रहे थे. तभी गांव से दो किलोमीटर पहले दादरा रोड पर दुर्गा मास्टर के भट्टे के पास सामने से आये दो बाइक सवार बदमाशों ने उन ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. 

पूर्व प्रधान और चाचा को गोलियों से भूना

इस दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हालांकि बोलेरो में मौजूद तीसरा व्यक्ति शुभम वर्मा बाल बाल बच गया. मुसाफिरखाना सीएचसी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट ने कहा कि पुलिस गंभीर रूप से घायल दो लोगो अस्पताल लेकर पहुंची थी लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी. 

परिवार ने चुनावी रंजिश को बताया वजह

इस मामले पर अमेठी एसपी ने कहा कि रात करीब 9 बजे मुसाफिरखाना पुलिस को गोली चलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां दो लोगों को गोली लगी थी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों की तरफ से 5-6 नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसपर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिजनों के मुताबिक पुरानी चुनावी रंजिश की वजह से ये हत्या की गई है. 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मृतक के भाई दुर्गेश यादव ने कहा कि हत्यारे दो बाइक पर सवार थे, जिन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्याकांड को अंजाम दिया. हत्यारों में पांच लोगों को वो पहचानता है जबकि दो लोगों को नही पहचानता. परिवार द्वारा पहले भी सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र के लाइसेंस की मांग की गई थी, लेकिन उन्हें नही मिला. उनकी मांग है कि दो लाइसेंस को जल्द से जल्द दिया जाए और परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए. 

बताया जा रहा है कि मृतक संग्रह अमीन सुरेश यादव को पांच गोलियां लगी है जबकि पूर्व प्रधान भतीजे बृजेश यादव को दो गोलियां लगी थी. मृतक बृजेश यादव की दादी मौजूदा ग्राम प्रधान हैं. भददौर गांव मुस्लिम बाहुल्य इलाका है. मृतकों के गांव के ही इश्तियाक से चुनावी रंजिश थी. परिजनों ने सात नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है. नामजद अभियुक्तों में वशीर खान, जलालुद्दीन, राहुल यादव, संजय, ओम प्रकाश, रवि और उमेश यादव शामिल है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सीएम योगी से मिलीं जया प्रदा, अब इस सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget