एक्सप्लोरर

अमेठी में दलित प्रधान के पति की हत्‍या मामले में 3 गिरफ्तार, कांग्रेस ने कहा- सरकार ने खा ली है दलितों के दमन की कसम

मृतक अर्जुन कोरी के बेटे ने बताया कि उसके पिता सब्‍जी खरीदने बाजार गए थे. जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई. इसके बाद वह अहाते में अधजले हुए गंभीर अवस्‍था में मिले.

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुंशीगंज के बंदोइया में एक दलित महिला प्रधान के पति की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्‍या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पुलिस ने कृष्ण कुमार, राजेश मिश्रा, आशुतोष, रविकुमार, संतोष कुमार तिवारी के खिलाफ धारा 302 (हत्‍या) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी सरकार ने दलितों के दमन की कसम खा ली है. लल्लू ने ट्वीट कर कहा, "बीते अगस्त महीने में आजमगढ़ के दलित प्रधान सत्यमेव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब अमेठी में ग्राम प्रधान पति को जिंदा जलाकर मार दिया गया. सामंतीयों द्वारा एक के बाद एक हत्याएं. दलितों के दमन की कसम खा ली है इस सरकार ने."

पुलिस ने घटना पर क्या बताया पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने शुक्रवार को बताया, "बुधवार रात 11.56 बजे घटना के संबंध में जानकारी मिली कि कृष्‍ण कुमार नामक व्यक्ति के अहाते में बंदोइया की प्रधान छोटका देवी के पति अर्जुन कोरी गंभीर हालत में पड़े हुए हैं. तत्‍काल पुलिस पहुंची और कोरी को अस्‍पताल भिजवाया."

पुलिस ने बताया, "गुरुवार सुबह लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है." बाद में जिलाधिकारी अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मीडिया से कहा कि नामजद पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो की तलाश में पुलिस टीम लगी है और उन्‍हें भी जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा.

परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार की सरकारी सहायता की मांग को देखते हुए पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है और परिवार की आवश्‍यक मदद की जाएगी. घटना के संदर्भ में अर्जुन कोरी के बेटे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता गुरुवार शाम छह बजे सब्‍जी खरीदने के लिए बाजार गए थे. जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई और वह कृष्‍ण कुमार तिवारी नामक व्यक्ति के अहाते में अधजले हुए गंभीर अवस्‍था में मिले.

सुरेंद्र ने बताया कि गंभीर हालत में कोरी को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भेटुआ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें सुल्तानपुर भेज दिया. इसके बाद वहां के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ले जाने के लिए कहा और रास्‍ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत से पहले उसके पिता ने चार लोगों के नाम लिए थे और कहा था उन्‍हें मारने-पीटने के बाद आग लगा दी गयी. उन्होंने रंजिश के चलते हत्या किए जाने का आरोप लगाया.

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, कहा- केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं

भारत का पहला सी-प्लेन आज केवड़िया से भरेगा उड़ान, PM मोदी देश को सौपेंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर गोली घुटने के नीचे ही कैसे लगती है? हाफ एनकाउंटर पर HC ने पूछा सवाल
हर गोली घुटने के नीचे ही कैसे लगती है? हाफ एनकाउंटर पर HC ने पूछा सवाल
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget