एक्सप्लोरर

Ambedkar Nagar News: होटल में चल था जिस्मफरोशी का धंधा, SDM की छापेमारी से मचा हड़कंप, जानें- क्या हुआ आगे?

आज अंबेडकरनगर जिला के एक होटल में काफी लंबे समय से चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर एसडीएम ने छापा मारा. जिसके बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस की जमकर किरकिरी शुरू हो गई है.

UP News: अंबेडकरनगर (Ambedkar Nagar) के एसडीएम (SDM) की कार्यशैली से कोतवाली पुलिस (Police) पर सवालिया निशान लगने लगे हैं. आज जिला मुख्यालय के एक होटल में काफी लंबे समय से चल रहे जिस्मफरोशी के अड्डे पर एसडीएम ने छापा मारा. एसडीएम की छापेमार कार्रवाई में वहां से आपत्ति जनक स्थिति में आठ युवतियां और 10 युवक रंगे हाथों पकड़े गए. जिसके बाद अकबरपुर कोतवाली पुलिस की जमकर किरकिरी शुरू हो गई है. वहीं हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के विरुद्ध अब पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

कब हुई छापेमारी
अकबरपुर कोतवाली से महज कुछ ही दूरी पर कई महीनों से देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा था. जिसमें स्कूल-कॉलेज की युवक और युवतियां बड़े पैमाने पर शामिल थीं. लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस इसे नजर अंदाज कर रही थी. आज उस समय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने स्वयं उस होटल पर अपनी टीम के साथ पहुंचकर छापा मार दिया. तो वहां पर लगभग डेढ़ दर्जन युवक और युवतियां रंगरलियां मानते हुए रंगे हाथों पकड़ लिए गए. जिसके बाद एसडीएम ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी.

क्यों फंसी पुलिस
सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. एसडीएम के निर्देश पर सभी आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और मामले को रफा-दफा करने की फिराक में थी. लेकिन छापे में एसडीएम की मौजूदगी से पुलिस फंस चुकी थी और अंत में पुलिस को पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करना ही पड़ा. वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने बताया कि इस मामले में हमें सूचना प्राप्त हुई थी. जिसको लेकर हमने आज वहां पर ज्वाइंट टीम द्वारा छापेमारी की गई है. जिसमें लगभग 10 लड़के और 8 महिलाएं पकड़ी गई हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में जो भी चीजें प्रकाश में आई हैं उसके आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Oath Ceremony: पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता बने कैबिनेट मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

UP CM Oath Ceremony: 25 मार्च को शाम 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, प्रोटेम स्पीकर का नाम भी फाइनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
BAMS, BUMS, BHMS पास कर इंटर्नशिप करने वालों को सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बढ़ेगा भत्ता
BAMS, BUMS, BHMS पास कर इंटर्नशिप करने वालों को सरकार ने दिया नवरात्रि गिफ्ट, बढ़ेगा भत्ता

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget