एक्सप्लोरर

धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मसूरी की तलहटी से लगे धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में सियासी बिसात बिछने लगी है. इस सीट को कोई भी एक दल अपना किला नहीं कह सकता है.

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर मसूरी की तलहटी से लगे धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में सियासी बिसात बिछने लगी है. टिहरी गढ़वाल जिले की यह सीट टिहरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और अनारक्षित सीट है. धनौल्टी, नैनबाग और थत्यूड़ जैसे इलाकों वाला यह क्षेत्र पूरी तरह ग्रामीण है. इस क्षेत्र में लोगों की आजीविका पर्यटन, खेती - बागवानी और छोटे कारोबारों पर टिकी हुई है, जबकि पलायन यहां पर एक बड़ी चुनौती साबित हुई है.

किसी पार्टी का भी किला नहीं धनौल्टी विधानसभा 

इस सीट को कोई एक दल अपना किला नहीं कह सकता, इस सीट पर 2002 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की , 2007 और 2012 में BJP ने , 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार ने और 2022 में फिर पंवार ने. हालांकि 2022 में बीजेपी के टिकट से पंवार चुनाव लड़े थे , 2012 में महावीर सिंह रांगड़ महज 12081 वोट लेकर चुनाव जीते थे, क्योंकि कांग्रेस के मनमोहन सिंह मल्ल और बागी जोत सिंह बिष्ट के बीच वोट बंट गए.

साल 2017 में पंवार ने निर्दलीय लड़कर BJP के नारायण सिंह राणा को 1615 वोट से हराया , 2022 के चुनाव में पंवार को 22827 वोट मिले और उन्होंने कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट को करीब 4700 वोट पछाड़ा. इस चुनाव में महावीर सिंह रांगड़ निर्दलीय उतरकर 12644 वोट ले गए जबकि आम आदमी पार्टी के अमेंद्र बिष्ट को 1735 वोट मिलें.

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बीच यूपी पुलिस अलर्ट, बरेली, फिरोजाबाद और अलीगढ़ से फोर्स दिल्ली रवाना

प्रीतम सिंह पंवार का सफर

प्रीतम सिंह पंवार उत्तराखंड क्रांति दल से निकले नेता हैं और वे राज्य आंदोलन में भी सक्रिय रहे हैं. हरीश रावत सरकार के दौरान वे मंत्री भी रहे , सितंबर 2021 में वे BJP में शामिल हुए और 2022 में पार्टी ने उन्हें धनौल्टी से  टिकट दे कर मैदान में उतारा गया था. धनौल्टी सीट पर उनकी पकड़ निजी रूप से भी मजबूत है यही वजह है कि पार्टी बदलने के बावजूद वे जीतते रहे.

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट के बदलते  राजनैतिक समीकरण ने 2027 विधानसभा चुनाव के कयासों को और उलझा दिया है. पूरी टिहरी सीट पर BJP की माला राज्यलक्ष्मी शाह 2.72 लाख से ज्यादा वोट से जीतीं थी. हालांकि धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में उनकी बढ़त सिर्फ 487 वोट की ही रही. इस सीट पर उन्हें 18366 वोट मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार को 17879 वोट मिले. कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला यहां 3,757 वोट पर सिमट गए यानी इस सीट पर विपक्ष की भूमिका अब काफी हद तक बॉबी पंवार ने ले ली है.

इस सीट पर कौन कौन है उम्मीदवार?

अभी किसी दल ने उम्मीदवार का एलान तो नहीं किया है. हालांकि कुछ नामों की चर्चाएं राजनैतिक गलियारों में गूंजने लगी हैं. बीजेपी की और से प्रीतम पंवार दोबारा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं कांग्रेस की और से पूर्व प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट मैदान में उतर सकते हैं. इसी सीट पर कांग्रेस से पूर्व उम्मीदवार मनमोहन सिंह मल्ल भी अपने समर्थकों के साथ आगामी चुनाव के मद्देनजर सक्रिय नजर आ रहे हैं. बॉबी पंवार निर्दलीय या किसी नए मंच से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. AAP, UKD, और बसपा भी इस सीट से चुनाव लड़ती आई है, हालांकि उनका असर और वर्चस्व इस सीट पर सीमित ही नजर आता है.

राज्य की सत्ता और संगठन के सहारे फिलहाल BJP थोड़ी आगे नजर आती है. हालांकि अगर बॉबी पंवार इस सीट से विधायकी का चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला त्रिकोणीय होगा और BJP के लिए 2027 की राह आसान नहीं होगी. कांग्रेस को वापसी के लिए पहले अंदरूनी कलह निपटाकर अपना घर एक करने की जरूरत है. 2012 की हार इसका सबसे बड़ा सबक है कि आपसी बंटवारा सीधे प्रतिद्वंद्वी की जीत बन सकता है.

आलोक सेमवाल उत्तराखंड के देहरादून की खबरों पर नजर रखते हैं. एबीपी लाइव के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन BA hons मास कम्यूनिकेशन HNB गढ़वाल विश्वविद्यालय से पूरी की हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
दिल्ली की मस्जिदों और दरगाह को नोटिस, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जताई चिंता
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी चुनाव से पहले शिक्षामित्रों पर सपा का दांव! अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
खान एकेडमी की मदद से यूपी में बच्चियों की पढ़ाई हुई और आसान, ये जिले सबसे आगे
Advertisement

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
यूपी चुनाव से पहले संजय निषाद की दो टूक, '...तो BJP भी धोखा खाएगी'
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget