एक्सप्लोरर

Uttarakhand Oath Ceremony: पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता बने कैबिनेट मंत्री, पढ़ें पूरी लिस्ट

Uttarakhand News: उत्तराखंड में BJP की सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम पद की शपथ दिलाई. वहीं 8 और कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दूसरे कार्यकाल की सरकार ने बुधवार को शपथ लिया.  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh dhami) को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देहरादून पहुंचे. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. 

पुष्कर सिंह धामी के अलावा कैबिनेट मंत्री के लिए पद और गोपनीयता की शपथ लेने वालों में धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल, चंदन राम दास और सतपाल महाराज शामिल रहे. 

प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में ली शपथ
मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रेम चंद अग्रवाल ने जहां संस्कृत में शपथ ली तो वहीं रेखा आर्या पारंपरिक परिधान में समारोह में पहुंची.

बीजेपी ने बीता विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर लड़ा था लेकिन वह अपनी ही सीट खटीमा से हार गए. इससे पहले सोमवार शाम यहां बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सह पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को सर्वसम्मति से उसका नेता चुना गया.

बीते दिनों आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है. उत्तराखंड में 10 मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी को 47, बसपा को 2, कांग्रेस को 19, निर्दलीय को 2 सीटें मिली थीं.  

यह भी पढ़ें:

UP News: लोकसभा से अखिलेश यादव के इस्तीफे की ये है सबसे बड़ी वजह, जानें- किस तैयारी में हैं सपा मुखिया

The Kashmir Files: उमर अब्दुल्ला से लेकर अखिलेश यादव तक, 'द कश्मीर फाइल्स' के विरोध में उतरे ये दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget