एक्सप्लोरर

Road Accident: अंबेडकर नगर में आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हाईवे से पलटी, 1 की मौत, 26 घायल

Ambedkar Nagar Accident: यूपी के अंबेडकरनगर में आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही बस हाईवे से पलट गई, इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए. ये घटना अकबरपुर कोतवाली के सम्मोपुर के पास हुई है.

Ambedkar Nagar Bus Accident: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया है. जहां एक प्राइवेट एसी स्लीपर बस हाईवे से नीचे पलट गई. ये बस आजमगढ़ से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं जबकि एक की मौत हो गई. 

खबर के मुताबिक ये हादसा अंबेडकर नगर की अकबरपुर कोतवाली के सम्मोपुर के पास हुआ. जहां डबल डेकर एसी स्लीपर बस हाईवे से पलट गईं. घटना के बाद वहां चीख पुकार मचने लगी. बस में फंसे लोग ख़ुद का बाहर निकालने के लिए गुहार लगाने लगे. इस बीच वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई. 

हादसे के बाद मची चीख पुकार
घटना की सूचना मिलते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बस के शीशों को तोड़कर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला. जिसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. 

इस दौरान घटना स्थल पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए और तत्काल ग्रीन कॉरीडोर बनाकर लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया. बस को निकालने के लिए भी दो क्रेन बुलाई गई, जिसके बाद बस को नीचे से निकाला गया. 

घायलों का अस्पताल में इलाज
इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए SP डॉ. कौस्तुभ ने कहा, "हमें आजमगढ़ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस के पलट जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू के दौरान सभी लोगों को बस से बाहर निकाल लिया गया है.

एसपी ने बताया कि इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. यात्रियों के परिजनों का हादसे की जानकारी दे दी गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

UP Politics: अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के सामने अब दोहरी चुनौती, नहीं मिलेगी सहानुभूति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget