एक्सप्लोरर

प्रयागराज: विदेशी जमातियों के मददगार प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ीं, बदल गई जेल, युनिवर्सिटी भी कार्रवाई की तैयारी में

विदेशी जमातियों को छिपाने में सहायता करने वाले प्रोफेसर की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। अब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई करने का मन बना चुकी है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। विदेशी जमातियों को प्रयागराज की मस्जिद में छिपाने के आरोपी इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर मोहम्मद शाहिद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रोफ़ेसर और उनके साथ गिरफ्तार किये गए सोलह विदेशी जमातियों समेत तीस लोगों को अब दूसरी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इन सभी को शहर से दूर मध्य प्रदेश बार्डर के नजदीक गौहनिया इलाके की अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया है। यह अस्थाई जेल एक प्राइवेट स्कूल में तैयार की गई है। यहां प्रोफ़ेसर और सोलह विदेशी जमातियों के साथ ही सभी तीस लोगों के खाने और उनकी मेडिकल जांच किये जाने के इंतजाम किये गए हैं। इस अस्थाई जेल में आंतरिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी जेल के कर्मचारियों के ज़िम्मे होगी, जबकि बाहर की सुरक्षा की कमान यूपी पुलिस संभालेगी।

दरअसल प्रोफ़ेसर ने जिन सात इंडोनेशियाई जमातियों को मस्जिद में छिपने में मदद की थी, उनमे से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गया था, लेकिन इन सभी को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल भेजे जाने के बाद वहां के कैदी और स्टाफ संक्रमण की आशंका से डर गए थे। इसी वजह से प्रोफ़ेसर और विदेशी जमातियों के साथ ही उनके मददगार रहे लोगों को अस्थाई जेल में शिफ्ट कर दिया गया। प्रोफ़ेसर के साथ जिन सोलह विदेशियों की भी जेल बदली गई है, उनमे सात इंडोनेशियाई और नौ थाईलैंड के जमाती है।

प्रयागराज: विदेशी जमातियों के मददगार प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ीं, बदल गई जेल, युनिवर्सिटी भी कार्रवाई की तैयारी में

प्रयागराज के गौहनिया इलाके के प्राइवेट स्कूल में तैयार कराई गई जेल को कल ही बड़े अफसरों ने खुद अपनी निगरानी में तैयार कराया था। प्रयागराज ज़ोन के एडीजी प्रेम प्रकाश और रेंज के आईजी पुलिस केपी सिंह ने कल इस जगह का मुआयना कर मातहतों को ज़रूरी हिदायत दी थी। प्रोफ़ेसर पर जहां कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है तो वहीं अब इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी भी उनके निलंबन की तैयारियों में जुट गई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget