एक्सप्लोरर

AU का 136वां दीक्षांत समारोह कल, सीएम योगी मेधावी छात्रों को देंगे मेडल, कुमार विश्वास को मिलेगा सम्मान

Allahabad University Convocation 2024: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 136वां दीक्षांत समारोह 27 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस बार दीक्षांत समारोह में मशहूर कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि दी जाएगी.

Prayagraj News Today: पूरब का ऑक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का 136वां दीक्षांत समारोह बुधवार (27 नवंबर) को आयोजित किया जाएगा. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे. 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को मेडल देंगे और साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे. दीक्षांत समारोह में हिंदी के नामचीन साहित्यकार और चर्चित कवि कुमार विश्वास को मानद उपाधि दी जाएगी. यह समारोह कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुताबिक, दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब डेढ़ घंटे तक रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी मंच से आठ मेधावी स्टूडेंट्स को मेडल देंगे, जबकि बाकी बचे 136 स्टूडेंट को परीक्षा अनुभाग मेडल देगा. 

कुमार विश्वास को मिलेगी मानद उपाधि
वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुताबिक, कुमार विश्वास को मानद उपाधि हिंदी कविता को समूची दुनिया में नई पहचान देने और हिंदी के प्रसार में सराहनीय योगदान देने की वजह से दी जा रही है.

गौरतलब है कि इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति APJ अब्दुल कलाम और देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन सेशन को भी मानद उपाधि प्रदान कर चुका है. दीक्षांत समारोह के विशिष्ट अतिथि यूनिवर्सिटी के चांसलर आशीष कुमार चौहान होंगे. 

दीक्षांत समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के मद्देनजर खास मेहमानों को छोड़कर बाकी सभी की गाड़ियां यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर ही पार्क कराई जाएंगी. 

सीएम इन छात्रों को देंगे मेडल
वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ मंच से संस्कृत विषय से एमए की छात्रा दीक्षा पांडेय, केमिस्ट्री से एमएससी की छात्रा रिया तिवारी, एमकॉम की छात्रा रिया वर्मा, लॉ स्टूडेंट नेहा उत्तम, ग्रेजुएशन की आंचल त्रिपाठी, बीएससी की मणि रश्मि, बीकॉम के शुभम कुमार यादव और बीए एलएलबी की छात्रा रितिका सिंह को अपने हाथों मेडल देंगे. 

दीक्षांत समारोह में हिंदी की छात्रा आंचल त्रिपाठी को छह और इकोनॉमिक्स के हर्षवर्धन वापजपेयी को चार मेडल दिए जाने हैं. दीक्षांत समारोह में एंट्री सिर्फ पास धारकों की ही रहेगी. 

यूनिवर्सिटी में कल नहीं होगी क्लास
प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुताबिक, दीक्षांत समारोह की वजह से बुधवार को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्लासेज नहीं चलेंगी और छुट्टी रहेगी. उनके मुताबिक उनके कार्यकाल में यूनिवर्सिटी क्रांति से शांति में तब्दील हुई है. यूनिवर्सिटी की पीआरओ डा जया कपूर का कहना है कि दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और प्रियंका वाड्रा बौखलाहट में बयान दे रहे- संभल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
यूपी में 17-21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, समयबद्ध रिजल्ट पर जोर
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget