एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: बीजेपी के लिए नाक का सवाल बनी इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट, सपा ने भी लगाया पूरा जोर

UP MLC Election 2022: इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी के लिए ये नाक का सवाल है तो वहीं सपा प्रत्याशी अपनी जीत को दोहराना चाहेंगे.

UP MLC Election 2022: यूपी में हो रहे विधान परिषद चुनाव के लिए इलाहाबाद-कौशाम्बी सीट पर पांच उम्मीदवार मैदान में हैं. लेकिन हकीकत तो ये हैं कि बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बीजेपी के लिए ये नाक का सवाल इसलिए भी हैं क्योंकि यहां पर सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की प्रतिष्ठा दांव पर हैं. विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बावजूद इलाहाबाद और कौशांबी दोनों ही जिलों में बीजेपी का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा था. 

बीजेपी की नाक का सवाल बनी सीट

इलाहाबाद और कौशांबी दोनों जिलों में 15 विधानसभा सीटे हैं. जिसमें से बीजेपी को करीब आधी यानी 7 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था ऐसे में बीजेपी एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी जिताकर विधानसभा चुनाव के झटके को थोड़ा कम जरूर करना चाहेंगे. इलाहाबाद कौशाम्बी सीट पर बीजेपी ने प्रयागराज के पूर्व मेयर डा० केपी श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है. जो कुछ साल पहले ही सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. केपी श्रीवास्तव अपना निजी अस्पताल चलाते हैं और कायस्थों में उनकी अच्छी पैंठ हैं. 

बीजेपी प्रत्याशी ने किया ये दावा

केपी श्रीवास्तव एमएलसी चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. उनका कहना है कि देश हो या प्रदेश इन दिनों मोदी और योगी के नाम का जादू चल रहा है. मतदाताओं के पता है कि सत्ता पक्ष का एमएलसी ही क्षेत्र के विकास और सरकारों से सौगात ला सकता है. वहीं दूसरी तरफ सपा के प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी वासुदेव यादव भी अपनी जीत का दावा  कर रहे हैं. वासुदेव यादव यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग में तमाम बड़े पदों पर रह चुके हैं. उनकी बेटी विधानसभा का पिछ्ला चुनाव भी लड़ चुकी हैं.

सपा प्रत्याशी के वासुदेव यादव के भी हौसले बुलंद

पंचायत चुनावों में सपा को सबसे ज्यादा सीटें मिली है. इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की पंद्रह में से सात सीटों पर पार्टी की जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. वासुदेव यादव का दावा है कि सपा की सरकारों ने पंचायतों को जितने अधिकार दिए, उसे प्रतिनिधि अच्छी तरह समझते हैं. उनका कहना है कि बीजेपी ने झूठे वायदों से लोगों को गुमराह कर विधानसभा का चुनाव किसी तरह जीत लिया, लेकिन जिस तरह महंगाई और बेरोज़गारी बढ़ रही है, उससे लोगों में काफी नाराज़गी है. 

जानिए यहां का सियासी समीकरण

इलाहाबाद कौशाम्बी सीट पर कुल 5146 वोटर हैं। इस चुनाव में आम जनता वोट नहीं करती, बल्कि जनता द्वारा स्थानीय क्षेत्र में चुने हुए प्रतिनिधि वोट डालते हैं। इस सीट के चुनाव में लोकसभा के 3 सांसद, राज्यसभा के 1 सांसद, 15 विधायक, 4 एमएलसी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निगम के 77 पार्षद, जिला पंचायत के 100 से ज़्यादा सदस्य, नगर पंचायतों के पार्षद, 2 हज़ार से ज़्यादा ग्राम प्रधान और ढाई हज़ार से ज़्यादा बीडीसी सदस्य वोट डालेंगे. वोट डालने वाले वीआईपी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विनोद सोनकर राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह और प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी प्रमुख हैं.

एमएलसी चुनाव के लिए विशेष इंतजाम

एमएलसी चुनाव के लिए कुल 33 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 25 प्रयागराज और 8 कौशाम्बी में हैं. प्रयागराज शहर में नगर निगम दफ्तर और जिला पंचायत दफ्तर के तौर पर दो केंद्र हैं. इसके अलावा दोनों जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर भी वोट डाले जाएंगे. चुनाव को लेकर सपा और भाजपा दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपनी जीत के बड़े बड़े दावे कर रहे हैं. हालांकि उनके दावों में कितना दम है, इसका फैसला तो 12 अप्रैल को होने वाली वोटों की गिनती के बाद ही हो सकेगा. 

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election 2022: मेरठ गाजियाबाद एलएलसी सीट पर दिलचस्प मुकाबला, बीजेपी और सपा-रालोद गठबंधन दोनों बड़े दावे

Bareilly News: पेपर खराब होने की वजह से 12वीं के छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या की, परिवार ने बताई ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
रवि किशन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार की उठाई मांग
Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget