एक्सप्लोरर

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षा नीति पर मुख्य सचिव को किया तलब, विद्यालयों की बदहाली से जुड़ा है मामला

Allahabad High Court News: कोर्ट ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण समिति ने पाया कि ऐसे अन्य 30 संस्थान हैं जो अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं.

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा विद्यालयों के भवनों के नियमित रखरखाव और मरम्मत के संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब तलब करते हुए व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा है. अदालत ने प्राथमिक शिक्षा को नागरिकों का मौलिक अधिकार बताते हुए मुख्य सचिव को यह बताने का भी निर्देश दिया है कि राज्य सरकार इस संबंधी मुद्दों को कैसे हल करेगी.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने चंद्रकला नाम की एक महिला द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. याचिकाकर्ता ने शाहजहांपुर जिले के प्राथमिक विद्यालयों की दुर्दशा बयान करते हुए यह जनहित याचिका दायर की है.

प्राथमिक विद्यालयों के संबंध में राज्य सरकार के क्रियाकलापों पर चिंता व्यक्त करते हुए अदालत ने कहा, “इस जनहित याचिका में उठाया गया मुद्दा यद्यपि बहुत महत्व का है, लेकिन यह प्रतिवादियों के लिए किसी महत्व का नहीं जान पड़ता.” जनहित याचिका के मुताबिक, शाहजहांपुर जिले की पुवैयां तहसील के जसवंतपुर ब्लॉक की झरसा ग्राम पंचायत में एक प्राथमिक विद्यालय के भवन का एक बड़ा हिस्सा नियमित देखभाल और रखरखाव के अभाव में गिर गया.

अदालत ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण समिति ने पाया कि ऐसे अन्य 30 संस्थान हैं जो अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं. अदालत ने आगे कहा कि निरीक्षण समिति की रिपोर्ट के बावजूद प्रतिवादी निरंतर उस रिपोर्ट पर आंखें बंद किए हुए हैं और भवन को गिरने दे रहे हैं. ये भवन एक दिसंबर, 2023 को किए गए निरीक्षण में मरम्मत की स्थिति से परे पाए गए. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दलील दी कि जब और जैसे ही राज्य सरकार धन उपलब्ध कराती है, नए भवनों का निर्माण किया जाएगा.

अदालत ने इस मामले को चार जनवरी, 2024 को एकदम नए मामले के तौर पर सूचीबद्ध करने का निर्देश देते हुए 14 दिसंबर के अपने आदेश में राज्य सरकार के वकील को इस आदेश की प्रति मुख्य सचिव को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

Prayagraj News: यूपी के पूर्व शिक्षा मंत्री को कल कोर्ट सुनाएगी सजा, आय से अधिक संपत्ति का है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
सोनभद्र में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, CISF ने किया रेस्क्यू
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
दुकानदार ने नहीं दिया था गरम समोसा, कोर्ट के आदेश पर FIR
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget