एक्सप्लोरर

विदेशी जमातियों के मामले में यूपी पुलिस के रवैये से HC नाराज, तीन जिलों के कप्तानों को किया तलब

बीते साल अप्रैल में गिरफ्तार किए गए विदेशी जमातियों के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने तीन जिलों को कप्तानों को तलब किया है.

प्रयागराज. कोरोना महामारी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गए विदेशी जमातियों से जुड़े मामलों में यूपी पुलिस के रवैये पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने यूपी के तीन जिलों के पुलिस कप्तानों को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में तलब किया है. कोर्ट ने उनसे अदालत के पिछले आदेश का पालन नहीं होने की ठोस वजह बताने को कहा है. हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक शाहजहांपुर, हापुड़ और मऊ जिले के पुलिस कप्तानों को 15 जुलाई को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश होना होगा.

बता दें कि पिछले साल मार्च में दिल्ली में हुई तब्लीगी मरकज में भारतीयों के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी जमाती भी शामिल हुए थे. आरोप था कि मरकज में शामिल होने की जानकारी देकर कोरोना जांच कराने के बजाय ये जमाती देश के अलग-अलग शहरों में फैल गए थे. इस वजह से देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल गया था. यूपी के शाहजहांपुर और हापुड़ जिलों में भी पिछले साल एक अप्रैल को थाईलैंड से आए नौ-नौ विदेशी जमातियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इन विदेशी जमातियों के खिलाफ महामारी एक्ट और फॉरनर्स एक्ट के साथ ही आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया था. इसके साथ ही मऊ जिले में गिरफ्तार भारतीय जमातियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की आईपीसी की धारा 307 भी दर्ज की गई थी. कोर्ट ने पहले ही इस मुकदमे की कार्यवाही पर रोक लगा रखी है.

जमातियों ने कोर्ट में की अपील
इन जमातियों ने अपने खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट को चुनौती देते हुए कोर्ट से केस रद्द किये जाने की अपील की थी. विदेशी जमातियों की दलील थी कि उनके खिलाफ महामारी और पासपोर्ट एक्ट के तहत केस बनता ही नहीं है और पुलिस ने मनमाने तरीके से उनके खिलाफ कार्रवाई की है. जमातियों की अर्जियों पर कोर्ट ने 8 जून के आदेश में आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट और केस डायरी तलब कर ली थी. सरकारी पक्ष द्वारा चार्जशीट और केस डायरी 5 जुलाई को तय की गई तारीख पर पेश नहीं किये जाने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया. जस्टिस अजय भनोट की सिंगल बेंच ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर शाहजहांपुर, हापुड़ और मऊ जिलों के एसपी को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में तलब कर लिया है.

जमातियों की दलील
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तीनों जिलों की पुलिस के रवैये पर सवालिया निशान खड़े करते हुए तल्ख़ टिप्पणी भी की थी. केस के निपटारे तक पासपोर्ट जब्त होने की वजह से विदेशी जमाती अपने देश वापस नहीं जा पा रहे हैं. विदेशी जमातियों के वकील अदील अहमद खान के मुताबिक थाईलैंड से आए जमातियों के पैसे खर्च हो चुके हैं. उनके सामने पेट भरने का संकट है और थाईलैंड में रहने वाले उनके परिजन बेहद परेशान हैं. उनकी तरफ से कोर्ट में यह भी दलील दी गई कि जमातियों ने ना तो कोरोना फैलाया है और न ही अपने पासपोर्ट का कोई दुरूपयोग किया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी के साथ खड़ा है प्रशासन, ऐसी गुंडागर्दी की उम्मीद नहीं थी

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की मौत की खबर अफवाह, पोते ने कहा- बाबूजी अभी स्वस्थ हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
बिजनौर की नजीबाबाद सीट पर मुस्लिम करेंगे फैसला कौन होगा विधायक, 2022 में जीती थी सपा
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
'ED कर रही अपना काम', आजम की यूनिवर्सिटी पर एक्शन को लेकर बोले आशीष पटेल
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget