एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट: सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर आज होगी सुनवाई, योगी सरकार के फैसले को दी गई चुनौती

सुब्रमण्यम स्वामी ने यूपी में मंदिरों के मेलों को सरकारी मेला घोषित करने के यूपी सरकार के 2017 के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज कई अहम मामलों में सुनवाई होनी है. जिन मामलों में सुनवाई होनी है उनमें जौनपुर की अटाला मस्जिद के विवाद से लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका शामिल है. इसके अलावा संभल की जामा मस्जिद के सर्वे विवाद को लेकर मुस्लिम पक्ष आज औपचारिक तौर पर हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकता है. वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी. इन मामलों में सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका सबसे खास है, क्योंकि इसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हुए उन्हें चुनौती दी है.

पहले मामले में जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मस्जिद की वक्फ कमेटी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जिला जज के उस आदेश पर रोक लगाई जाने की मांग की है, जिसमें उन्होंने जौनपुर की जिला अदालत में दाखिल किए गए केस के चलते रहने के फैसले को मंजूरी दी है. 

स्वराज वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने जौनपुर की जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अटाला मस्जिद को अटला देवी का मंदिर बताते हुए वहां पूजा अर्चना की इजाजत दिए जाने की मांग की है. मामले की सुनवाई जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच में होगी. इस याचिका पर मस्जिद की वक्फ कमेटी की तरफ से अजीम काजमी तो स्वराज संगठन की तरफ से धीरेंद्र श्रीवास्तव कोर्ट में दलीलें पेश करेंगे.

क्या है पूर्व सांसद की मांग
दूसरे मामले में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की जनहित याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. सुब्रमण्यम स्वामी ने यूपी में मंदिरों के मेलों को सरकारी मेला घोषित करने के यूपी सरकार के 2017 के फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की है. जनहित याचिका दाखिल कर योगी सरकार के 18 सितंबर 2017 और 3 नवंबर 2017 के आदेशों को रद्द किए जाने की अपील की है. 

जनहित याचिका में कहा गया है कि यह अधिसूचना भारतीय संविधान के धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करती है. सरकार इसके जरिए मंदिरों और उनके धार्मिक समारोहों के प्रशासन और मैनेजमेंट को असंवैधानिक तरीके से अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है. इस जनहित याचिका पर सुनवाई चीफ जस्टिस अरुण भंसाली और जस्टिस विकास बुधवार की डिवीजन बेंच में होगी.

आदित्य ठाकरे ने सपा को बीजेपी 'B टीम' बताया, अब BJP ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

तीन दिनों में करनी होगी सुनवाई
संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद मामले में सोमवार को मस्जिद कमेटी की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की जा सकती है. याचिका दाखिल करने पर इसकी कॉपी संबंधित पक्षकारों को सौंपी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट को तीन दिन में इस मामले की सुनवाई करनी होगी. मस्जिद कमेटी अपनी याचिका के जरिए सर्वे आदेश को चुनौती देगी.

एक अन्य मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. फर्जी आधार कार्ड मामले में इरफान सोलंकी की तरफ से दूसरी जमानत याचिका दाखिल की गई है. पहली याचिका जिला अदालत से लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक खारिज हो चुकी थी. सुनवाई जस्टिस अजय भनोट की सिंगल बेंच में होगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget