एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे ने सपा को बीजेपी 'B टीम' बताया, अब BJP ने किया पलटवार, जानें क्या कहा

बीजेपी सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि 'इंडिया' ब्लॉक की स्थिति भी अस्वस्थ है. आपस में ही इनके विचारधारा और सिद्धांतों में मतभेद हैं. यह गठबंधन केवल व्यक्तिगत हितों के लिए बना है.

UP News: भाजपा सांसद प्रवीण पटेल ने रविवार को कई राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब जनता से कट चुकी है. इस दौरान उन्होंने सपा को बीजेपी की बी टीम बताए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है.

आदित्य ठाकरे द्वारा समाजवादी पार्टी को भाजपा की 'बी टीम' बताने को लेकर उन्होंने कहा कि सपा के वर्तमान हालात यह साफ दर्शाते हैं कि वह जनता से दूर होती जा रही है. समाजवादी पार्टी का जो सिद्धांत है, वह लगातार जनहित के मुद्दों को नजरअंदाज कर केवल व्यक्ति विशेष को निशाना बना रहा है. हाल ही में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है. उनकी कार्यशैली केवल व्यक्तिगत लाभ के इर्द-गिर्द घूम रही है और यह पार्टी जनता के मुद्दों से बहुत दूर हो चुकी है.

आपसी मतभेद पर क्या कहा
उन्होंने कहा कि 'इंडिया' ब्लॉक की स्थिति भी अस्वस्थ है. आपस में ही इनके विचारधारा और सिद्धांतों में मतभेद हैं. यह गठबंधन केवल व्यक्तिगत हितों के लिए बना है. लोकसभा चुनाव में इनका लक्ष्य तो पूरा हो गया, लेकिन चुनाव परिणामों के बाद उनकी स्थिति कमजोर हो गई है. जब सिद्धांत और विचार अलग-अलग होते हैं, तो ऐसे गठबंधन का कोई स्थायित्व नहीं हो सकता और यही हाल इनका होगा.

प्रयागराज में चल रहे विकास कार्यों और आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के बारे में प्रवीण पटेल ने बताया कि सुरक्षा और सुविधाओं के लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आगमन पर उन्होंने कहा कि प्रयागराज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जो भी सुविधाएं लोगों को प्रदान की जा रही हैं, उसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है. रेल मंत्रालय भी इस दिशा में काम कर रहा है.

अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव में टिकट के लिए सपा में विवाद, BJP बोली- 'यही उनकी परंपर'

महाकुंभ पर प्रतिक्रिया
उन्होंने अश्विनी वैष्णव को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रयागराज के विकास के लिए हजारों करोड़ों रुपये का निवेश लेकर आए हैं. उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज का दौरा करेंगे और यहां पर किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से प्रयागराज को और भी विकास की दिशा में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर रही है. इस बार कुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे, और हम सभी को यह सुनिश्चित करना है कि उनका अनुभव सुरक्षित और सुगम हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget