एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों पर दिखाई सख्ती, कहा- 'यह पेशेवर कदाचार के समान'

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ताओं की लगातार गैर-हाजिरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने कहा है कि 'सूचीबद्ध मामलों में बार-बार गैर हाजिर रहना पेशेवर कदाचार है.'

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने न्यायिक कार्यवाही में अधिवक्ताओं की लगातार अनुपस्थिति को लेकर सख्त रुख अपनाया है. अदालत ने कहा है कि सूचीबद्ध मामलों में बार-बार गैरहाजिर रहना न केवल पेशेवर कदाचार है, बल्कि यह 'बेंच हंटिंग' और 'फोरम शॉपिंग' जैसी प्रवृत्तियों के समान है, जो न्याय प्रक्रिया को बाधित करती हैं.

न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ ने एक जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की. अदालत ने कहा कि यह प्रवृत्ति आम हो चुकी है, जिसमें अधिवक्ता कई तिथियों पर भी अदालत में उपस्थित नहीं होते, जिससे न्याय प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लंबित होती जा रही है.

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनुपस्थिति कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि कई मामलों में यह लगातार देखा गया है. मामले में शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 313 के तहत आरोपी का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है और मुकदमा अंतिम चरण में है. ऐसे में याचिका केवल न्याय प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब उत्पन्न करने का साधन प्रतीत होती है.

'न्यायालय का उद्देश्य देरी नहीं, बल्कि निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना है'
अदालत ने ईश्वरलाल माली राठौड़ बनाम गोपाल (सुप्रीम कोर्ट) केस का हवाला देते हुए कहा कि न्यायालयों को केसों को अनावश्यक रूप से टालने का माध्यम नहीं बनने देना चाहिए. न्यायालय का उद्देश्य न्याय में देरी नहीं, बल्कि त्वरित और निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करना है.

कोर्ट ने कहा, "मामले को लंबित रखने की मंशा से न्यायिक कार्यवाही में बार-बार अनुपस्थित रहना और उसका कोई वैध कारण न बताना, कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है." अदालत ने यह भी कहा कि भले ही आदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध हो, लेकिन बिना संतोषजनक स्पष्टीकरण के अनुपस्थिति स्वीकार्य नहीं है. इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, न्यायालय ने याचिकाकर्ता पूजा की जमानत अर्जी पर विचार करने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: यूपी के लिए 'मिशन 2027' में जुटा संघ! पश्चिमी क्षेत्र के 10 जिलों में किए रणनीतिक बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

Input By : सौरभ मिश्रा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget