एक्सप्लोरर

फिल्म 'आर्टिकल 15' को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, बैन की मांग खारिज

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिल्म आर्टिकल 15 पर प्रतिबंध के लिये दायर की गई पीआईएल को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' को आज इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म पर पाबंदी लगाए जाने की मांग को फौरी तौर पर खारिज करते हुए इस मामले में पांच जुलाई को सुनवाई करने का फैसला किया है। फिल्म 28 जून को ही रिलीज होनी है।

ऐसे में पांच जुलाई को सुनवाई होने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। अदालत ने फिल्म पर पाबंदी लगाए जाने की मांग वाली पीआईएल पर फिल्म से जुड़े लोगों और सेंसर बोर्ड के साथ केंद्र व यूपी सरकार से फिलहाल कोई जवाब भी नहीं मांगा है। पीआईएल में इन सभी को पक्षकार बनाया गया था। अदालत के इस रुख से फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है।

यह पीआईएल कानपुर के पंकज कुमार दीक्षित की तरफ से दाखिल की गई थी। पीआईएल में कहा गया कि ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में ब्राह्मण वर्ग के लोगों को अपमानित किया गया है और समाज में उनकी गलत छवि पेश की गई है। फिल्म बदायूं में साल 2014 में दो नाबालिग लड़कियों की गैंगरेप के बाद हत्या की सत्य घटना पर आधारित है।

बदायूं की घटना में आरोपी दूसरे समुदाय के थे, जबकि फिल्म में आरोपियों को ब्राह्मण वर्ग का दिखाया गया है। मामले की सुनवाई जस्टिस राम सूरत मौर्य और जस्टिस पीयूष अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई। फिल्म में आयुष्मान खुराना, ईशा तलवार, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मनोज पाहवा जैसे कलाकारों ने काम किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
बरेली में होटल के बाहर का वीडियो वायरल, मानसिक तनाव में नाबालिग छात्रा ने दी जान
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget