एक्सप्लोरर

Sri Krishna Janmabhoomi Case: ज्ञानवापी के बाद मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद मे मिलेगी पूजा-पाठ की इजाजत? हाईकोर्ट मे सुनवाई आज

Mathura News: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़े एक मामले में आज अहम सुनवाई होनी है. याचिका में कृष्ण कूप में सुरक्षा मुहैया करा कर हिंदू पक्ष को पूजा अर्चना किए जाने की इजाजत मांगी गई है.

Allahabad High Court: मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में सीढ़ियों के पास स्थित कुएं में पूजा अर्चना किए जाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज इस याचिका पर भी सुनवाई होगी. हिंदू पक्ष की दलील है कि ईदगाह मस्जिद परिसर में स्थित कुआं कृष्ण कूप है. हिंदू पक्ष की ओर से दलील में कहा गया कि शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी पर यहां पहले भी पूजा अर्चना होती रही है. हालांकि बाद में प्रशासन ने यहां पूजा बंद करा दी थी.

साल 2024 में शीतला सप्तमी और शीतला अष्टमी एक व दो अप्रैल को पड़ रही है. जिसको लेकर हिंदू पक्ष ने याचिका में कृष्ण कूप में सुरक्षा मुहैया करा कर हिंदू पक्ष को पूजा अर्चना किए जाने की इजाजत दिए जाने की मांग की गई है. हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका पर जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में ही इस मामले की सुनावाई होगी. अदालत ने पिछले सुनवाई में विपक्षीगणों यानी मुस्लिम पक्ष से आपत्ति दाखिल करने को कहा था. आज सुनवाई फैसला आने की उम्मीद है.

अदालत आज सुना सकती है फैसला
मुस्लिम पक्ष की तरफ से दाखिल की गई आपत्ति पर अदालत आज सुनवाई करेगी. संभव है कि अदालत इस मामले में आज ही कोई आदेश भी पारित कर सकती हैं. याचिकाकर्ता आशुतोष पांडेय ने पिछली सुनवाई में पहले पूजा अर्चना होने की वीडियो क्लिपिंग अदालत में पेश की थी. इधर, इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से मामले में दाखिल अर्जियों की पोषणीयता पर आज सुनवाई होगी. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच में होने वाली सुनवाई में सबसे पहले मुस्लिम पक्ष की ओर से बची हुई दलीलें पेश की जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: क्या BJP सांसद वरुण गांधी को टिकट देगी सपा? अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'...तो उन्हें लाहौर में जन्म लेना होगा', राहुल गांधी पर ऐसा क्यों बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget