एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी गोकशी मामलों की डिटेल, कहा- गंभीरता से देखें

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट में गौ हत्या मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत की अर्जी पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज की ओर से दी गई जानकारी पर असंतोष जताया है.

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को शनिवार को निर्देश दिये कि प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज गोकशी के मामलों को गंभीरता से देखें. इसके अलावा, अदालत ने पुलिस आयुक्त को एक प्रगति रिपोर्ट भी दाखिल करने का निर्देश दिया जिसमें यह जानकारी हो कि गोकशी के कितने मामले प्रयागराज जिले में दर्ज हैं, कितने मामलों में जांच चल रही है और कितने मामलों में आरोपपत्र एवं अंतिम रिपोर्ट दाखिल की गई है.

सैफ अली खान नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने अगली तारीख 18 दिसंबर 2023 निर्धारित की है. सैफ अली खान पर गोकशी का आरोप है और 2019 में उसके पास से 1.5 क्विंटल गोमांस बरामद किया गया था. प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा अदालत में पेश हुए और गोकशी के मामले रोकने के लिए उठाये गए कदमों के संबंध में जानकारी देते हुए एक हलफनामा दाखिल किया. 

कोर्ट ने असंतोष किया जाहिर

अदालत ने इस हलफनामे को रिकॉर्ड में लिया, लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा गोकशी को रोकने के लिए किये गये प्रयासों पर असंतोष जाहिर किया. हालांकि, राज्य सरकार के वकील के अनुरोध पर अदालत ने दोबारा से हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी. इसके साथ ही अदालत ने प्रयागराज के पुलिस आयुक्त को अगली तिथि पर व्यक्तिगत रूप से पेशी से छूट दी. 

पुलिस कमिश्नर को किया था तलब

सैफ अली खान की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत अर्जी पर इससे पहले कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को तलब किया था. इस दौरान याची के खिलाफ चार सालों से विवेचना पूरी न होने पर नाराजगी जताई थी. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बिना शर्त माफी मांगते हुए हलफनामा दाखिल कर जानकारी मुहैया कराई थी.

इसे कोर्ट ने संतोषजनक नहीं माना. इसके बाद अपर महाधिवक्ता पीके गिरि ने बेहतर हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा. समय देते हुए कोर्ट ने केस की सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय कर दी है. जस्टिस शेखर कुमार यादव की सिंगल बेंच ने आदेश दिया. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: जातीय जनगणना को लेकर केशव प्रसाद मौर्य ने इशारों में कर दी बड़ी मांग, बीजेपी की बढ़ी धड़कन!

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल

वीडियोज

Bollywood News: शाहिद कपूर की फिल्म ‘रोमियो’ से रणदीप हुड्डा का आखिरी वक्त पर एग्जिट
PAN, Aadhaar, Live Selfie: Crypto Trading का नया Rulebook | Paisa Live
Khabar Gawah Hai: BMC चुनाव का महासंग्राम... किसकी जीत किसकी हार? | BMC Elections 2026 | Ajit Pawar
Udne Ki Aasha: Car पर अंडे और टूटा कांच, क्या Salaee को पहले ही हो गया था खतरे का एहसास? (13.01.2026)
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Bangladesh Violence | Bihar Crime | KGMU | BMC Elctions 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
'PAK में घुसकर तबाही मचाने को तैयार थी सेना', आर्मी चीफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर खोला अब तक का सबसे बड़ा राज
UP Politics: सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
सुभासपा, निषाद पार्टी, अपना दल की मुश्किलें बढ़ा सकता है NDA का ये दल, यूपी में कर दिया बड़ा दावा
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
केरल में BJP को बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम नगर निगम उपचुनाव में हारा कैंडिडेट, अब बहुमत से दूर!
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
RCB के फैंस के लिए बैड न्यूज, चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं होंगे मैच; विराट कोहली की टीम के लिए 2 होम ग्राउंड फाइनल
Dhurandhar Vs The Raja Saab: 'धुरंधर' या 'द राजा साब', बॉक्स ऑफिस पर किसका कब्जा? देखें मंगलवार कलेक्शन
'धुरंधर' या 'द राजा साब', बॉक्स ऑफिस पर किसका कब्जा? देखें मंगलवार कलेक्शन
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
Earthquake: इस देश में आया भयानक भूकंप, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.3 की तीव्रता, क्या सुनामी का खतरा?
हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोली अपना धर्म अपने पास रखो, इस पर चलने से मैं कर्जदार हुई- वीडियो वायरल
हर्षा रिछारिया ने छोड़ी धर्म की राह, बोली अपना धर्म अपने पास रखो, इस पर चलने से मैं कर्जदार हुई
गाय और भैंस के मांस में क्या होता है अंतर, जांच में कैसे पता चलता है डिफरेंस?
गाय और भैंस के मांस में क्या होता है अंतर, जांच में कैसे पता चलता है डिफरेंस?
Embed widget