एक्सप्लोरर

जज यशवंत वर्मा के विरोध में HC के वकीलों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आज हो सकता है बड़ा फैसला

Allahabad High Court: हड़ताली वकीलों का साफ तौर पर कहना है कि जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर रद्द होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वह हड़ताल को कतई खत्म नहीं करेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे.

Allahabad High Court: कैश कांड के आरोपों में घिरे दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. हाईकोर्ट के वकील आज लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल पर है. जिसकी वजह से हाईकोर्ट में आज लगातार तीसरे दिन भी कामकाज नहीं हो रहा है. वकीलों की हड़ताल के समर्थन में हाईकोर्ट का फोटो आइडेंटिफिकेशन सेंटर भी बंद होने से नए मुकदमों का दाखिला भी नहीं हो पा रहा है. 

इस बीच हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कानून मंत्री और स्थानीय सांसद समेत तमाम अन्य लोगों से मुलाकात की जिसका कोई सकारात्मक नतीजा आज से कल तक सामने भी आ सकता है.

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर इलाहाबाद हाईकोर्ट किए जाने की सिफारिश के विरोध में हाईकोर्ट के वकील आज लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपने आंदोलन को जारी रखे हुए हैं. हड़ताली वकीलों का साफ तौर पर कहना है कि जस्टिस यशवंत वर्मा का ट्रांसफर रद्द होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. वह हड़ताल को कतई खत्म नहीं करेंगे और अपना विरोध जारी रखेंगे.

बार एसोसिएशन ने की वकीलों से मुलाकात
इस बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल समेत कई अन्य लोगों से मुलाकात की है. अध्यक्ष अनिल तिवारी की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार की शाम को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और फूलपुर सीट से बीजेपी के सांसद प्रवीण पटेल से मुलाकात की थी. उन्होंने कहा कि केंद्रीय कानून मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात बेहद सकारात्मक रही है. 

जस्टिस यशवंत वर्मा के मुद्दे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों के आंदोलन को तमाम दूसरे अधिवक्ता संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है. लखनऊ हाईकोर्ट का अवध बार एसोसिएशन भी शुक्रवार को हड़ताल पर रहेगा. बार एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत पांडेय और उपाध्यक्ष अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज भी आंदोलन को जारी रखे हुए हैं और प्रदर्शन व नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं.

बुलडोजर एक्शन नहीं होने पर अखिलेश यादव बोले- 'विदाई की बेला में पद के साथ पहचान भी छीन लेंगे'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget