एक्सप्लोरर

Prayagraj News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों में झड़प, पेट्रोल छिड़कर छात्र ने की खुद को जिंदा जलाने की कोशिश

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (Allahabad Central University) में प्रर्दशन कर रहे एक छात्र ने सोमवार को पेट्रोल छिड़ककर खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की.

UP News: इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की फीस में चार गुना तक की बढ़ोतरी किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. यह हंगामा रविवार को उस वक्त और बढ़ गया, जब छात्र संघ भवन पर अनशन के दौरान एक छात्र ने पुलिस पर अपने परिवार के उत्पीड़न का आरोप लगाकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्मदाह की कोशिश की. हालांकि राहत की बात यह रही कि मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज विनय कुमार सिंह और दूसरे पुलिसकर्मियों ने छात्र को पकड़ लिया और उसे आग की चपेट में आने से बचा लिया.

आत्मदाह के प्रयास की इस घटना से छात्रसंघ भवन पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक हंगामा मचा रहा. इस दौरान छात्रों और पुलिस कर्मियों में देर तक जमकर झड़प भी हुई. आत्मदाह की कोशिश करने वाले छात्र आदर्श भदौरिया का कहना है कि जब से वह फीस बढ़ोतरी के विरोध में चल रहे आंदोलन में सक्रिय हुआ है. पुलिस लगातार उसके गांव जा रही है और परिवार वालों को धमकी दी जा रही है.

UP Monsoon Session: मायावती का बड़ा हमला, कहा- प्रतिपक्ष को लेकर BJP का दावा अहंकारी सोच को उजागर करता है

परिवार वालों पर बना रहा दबान
परिवार वालों पर यह दबाव बनाया जा रहा है कि वह उसे आंदोलन से वापस बुला ले नहीं तो पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा. पुलिस से झड़प के दौरान हुई धक्का-मुक्की में कई छात्र बेहोश हो गए. इन छात्रों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हंगामे के बाद पुलिस कई छात्रों को पकड़ कर अपने साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने धक्का-मुक्की कर अपने साथियों को छुड़ा लिया.

दरअसल यूनिवर्सिटी के छात्र 31 अगस्त को फीस बढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही लगातार आंदोलन कर रहे हैं. शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल इन छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे थे. प्रतिनिधिमंडल की अगुवई पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय कर रहे थे. 

प्रसपा नेता जब जब छात्रों के बीच मौजूद थे, तभी वहां आदर्श भदौरिया नाम के छात्र ने एक बोतल पेट्रोल अपने ऊपर छिड़क लिया और खुद को जलाने की कोशिश की. इस बढ़ोतरी के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने रविवार को हिंसक प्रदर्शन की धमकी दी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि छात्रों के कल के संभावित उग्र प्रदर्शन से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन किस तरह की रणनीति बनाता है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: सपा के पैदल मार्च को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया फोटो सेशन, कहा- जनता ने जिन्हें पैदल किया वह...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget