एक्सप्लोरर

घसीटते हुए ले गई पुलिस, थाने में की मारपीट और बर्बरता, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम

Aligarh News: आरोप है कि पुलिस ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे वो बुरी तरह आहत हुई थी. रविवार शाम को जब पुलिस ने उसे छोड़ा तो महिला ने घर आकर फांसी लगाकर जान दे दी.

Aligarh Police: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है, जहां दादों थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे आहत होकर महिला ने पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली. पुलिस महिला के भाई की दबिश के लिए घर में आई थी लेकिन जब वो घर में नहीं मिला तो उसे अपने साथ ले गई, यही नहीं सरेआम उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया. 

आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को देर शाम थाने से छुड़ाया लेकिन वो अपने साथ हुए व्यवहार को लेकर बेहद आहत हुई. उसने घर लौटने के बाद रात में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया है. नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की. घटना की सूचना मिलते ही देर रात तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और तमाम पुलिस फोर्स  मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद दादों थाने के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

पुलिस के व्यवहार से आहत महिला ने दी जान
बताया जा रहा है कि 28-29 मार्च की रात एक बजे दादों थाने के लहरा गांव में एक युवक छोटे उर्फ राकेश अपने कुछ साथियों के साथ आया और तमंचे के बल पर एक महिला को अपने साथ ले गया. राकेश ने वहां विरोध करने पर दो-तीन अन्य महिलाओं के साथ मारपीट भी की. राकेश का महिला को घसीटकर ले जाते हुए सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसके बाद महिला के परिजनों ने दादों थाने में उसके खिलाफ मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी. 

इसी मामले की छानबीन करते हुए दादों थाना पुलिस आरोपी राकेश की तलाश में उसके घर गई. लेकिन, जब राकेश नहीं मिला तो पुलिस ने उसके परिवार के अन्य लोगों की जानकारी की. जिसके बाद मुकीमपुर के हरनौट में रहने वाली उसकी बहन लक्ष्मी देवी के घर पहुंच गई. दोपहर में दादों थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पुलिस के साथ गांव पहुंचे और उसे साथ आने को कहा. लक्ष्मी ने जब आने से मना कर दिया तो पुलिसकर्मियों ने घसीटकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और मारपीट की. 

ग्रामीणों ने लगाया थाना अध्यक्ष पर आरोप
आरोप है कि उसके बाद थाने में भी उसके साथ मारपीट और जमकर गाली गलौज की गई. गांव के कुछ लोगों के वहां पहुंचने पर कल शाम को महिला को छोड़ दिया लेकिन पुलिस ने उसे सुबह 10:00 बजे फिर आने को कहा. जिससे लक्ष्मी काफी डर गई. जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. 

सीओ धनंजय ने कहा कि ग्राम हरनौट, थाना पाली मुकीमपुर से एक महिला की आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई. पुलिस व फील्ड टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए गए. मृतका के परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोपों के क्रम में थाना अध्यक्ष दादों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. जांच के उपरांत अग्रिम विधिक अनुशात्मक कार्यवाही एवं दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.  

मुरादाबाद में पुलिस और नमाजियों के बीच कहासुनी, SSP बोले- स्थिति नियंत्रण में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget