एक्सप्लोरर

Aligarh Water Crisis: अलीगढ़ की जनता को मिलेगी पानी की समस्या से निजात, नगर निगम ने बनाया ये प्लान

UP News: अलीगढ़ जिला इन दिनों भारी जल संकट से जूझ रहा है. नगर निगम प्रशासन ने अलीगढ़ की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए खास प्लान बनाया है.

Aligarh News: कहते हैं जल है तो कल है यह बात प्रशासन के समझ में तो आ गई लेकिन अब जनता को इस बात का समझना बेहद जरूरी है. अलीगढ़ जिला पानी की किल्लत से जूझता हुआ नजर आ रहा है. जहां पहले महज 70 से 120 फीट तक नल में पानी आ जाया करता था लेकिन वहीं पानी 200 फीट से भी ज्यादा नीचे पहुंच चुका है जिसके कारण अलीगढ़ प्रशासन काफी चिंतित नजर आ रहा है.जहां पहले अलग-अलग जगह पर डार्क जोन घोषित कर दिए थे तो वहीं दूसरी ओर अब सबसे ज्यादा किल्लत नगर निगम क्षेत्र में देखने को मिल रही है.
 
नगर निगम क्षेत्र के इलाकों में पानी की समस्या से जूझ रही जनता सिर्फ पानी की किल्लत से निजात दिलाने के लिए लगातार प्रशासन को ही कोष रही है लेकिन जल है तो कल है वाली सच्चाई अभी किसी की समझ में नहीं आई यह सच्चाई सभी से दूर है. अनावश्यक पानी के खर्च को लेकर कोई चिंतित नहीं है लेकिन प्रशासन के द्वारा इस ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है.
 
बारिश के जल को किया जाएगा संग्रहित
नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा अब नगर निगम में लगने वाली पोखरों को खुदवाने का काम शुरू कर दिया है. जिससे बारिश के समय में जलस्तर को बढ़ाया जा सके और पोखर और तालाबों में जल को इकट्ठा किया जा सके. इसे लेकर अब नगर निगम युद्ध स्तर पर काम करता हुआ नजर आ रहा है, जिससे महज एक ही साल में अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र का जल स्तर समतल नजर आएगा,साथ ही.नगर निगम द्वारा अलीगढ़ में बनी पोखरों की खुदाई करके उन्हें गहरा किया जा रहा है. ताकि मानसून आने पर बारिश का पानी पोखरों में एकत्रित हो सके. इसके लिए अलीगढ़ नगर निगम के नगर आयुक्त अमित असेरी ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
 
नगर निगम के जीएम जल अधिकारी अनवर ख्वाजा ने बताया कि सुपर कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ पोखरों को गहरा करने का काम कर रही है. 151 रुपए प्रति घन मीटर की दर से इसका भुगतान किया जाएगा. कंपनी ने चार पोखरों का काम लगभग पूरा कर दिया है. जिनमे मथुरा रोड वार्ड नंबर 23 पोखर, बेरी वाली पोखर, 8 बीगा पोखर, स्कूल के पास वाली पोखर और सभासद के गांव वाली पोखर शामिल है. इनके अलावा 6 पोखरों पर अभी काम जारी है.जिनका काम जल्द ही कंप्लीट कर लिया जाएगा. इन 6 पोखरों मे अलीगढ़ के नई बस्ती पोखर,गुलर रोड पोखर, शक्ति नगर पोखर, मंजूर गाड़ी पोखर, विकास नगर पोखर और अलीपुर पोखर शामिल है.
 
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि अलीगढ़ में लगातार पानी की किल्लत को लेकर नगर निगम प्रयास कर रहा है. जहां पहले कई पोखरों के कारण वाटर रिचार्ज हुआ करता था लेकिन अब वह खत्म होने के कारण ऐसी पोखरों को चयनित करने के बाद टीमों को आदेशित किया गया है ऐसी पोखरो की खुदाई करने के बाद मानसून आने से पहले उनको तैयार किया जाए जिससे मानसून के समय में बारिश का पानी पोखर में पहुंचे और जलस्तर बढ़ सके. आम जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए यह कार्य बारिश से पहले पूरा हो जाएगा. फिलहाल इसकी तैयारी की जा रही है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
प्रयागराज में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रम भर के कैश, अब तक 5 करोड़ से ज्यादा बरामद
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget