एक्सप्लोरर

UP Weather: पूर्वांचल में कब आएगा मानसून? मौसम वैज्ञानिक ने दी बड़ी जानकारी, जानें- कब तक रहेगा गर्मी का असर

UP Weather Updates: पूर्वांचल की जनता इन दिनों गर्मी से बेहाल है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी का असर जारी रहेगा. मानसून अपने सामान्य समय अनुसार ही पूर्वांचल में दस्तक देगा.

UP Weather News: हफ्तों बाद एक बार फिर प्रचंड गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से पूर्वांचल सहित काशी की जनता बेहाल नजर आ रही है. सुबह 10:00 बजे के बाद से ही ग्रामीण क्षेत्र के अलावा काशी के प्रमुख शहरों पर भी इसका साफ असर देखा जा रहा है. रिकॉर्ड स्तर पर तापमान के अलावा धूप का असर इतना है कि लोग दोपहर के समय अपने घरों में दुबकने के लिए भी मजबूर हैं.  वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार गर्मी का अधिक प्रभाव देखा गया है. आने वाले कुछ समय तक अभी गर्मी का असर जारी रहेगा. हालांकि मानसून अपने सामान्य समय अनुसार ही पूर्वांचल में दस्तक देगा जिसके बाद गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है.
 
BHU के प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि कुछ दिन पहले वाराणसी को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन एक बार फिर से तापमान बढ़ता हुआ देखा जा रहा है. वर्तमान समय में वाराणसी और आसपास के जनपद का अधिकतम 46 -47 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा  है. अभी आने वाले 15 जून तक गर्मी का असर बरकरार रहेगा. कुछ दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली लेकिन मानसून अपने निर्धारित समय से ही पूर्वांचल सहित वाराणसी पहुंचने वाला है. अनुमान के मुताबिक जून के तीसरे - चौथे  सप्ताह में वाराणसी सहित आसपास के जनपद में बारिश हो सकती है. फिलहाल अभी कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी और धूप का असर देखा जाएगा.
 
गर्मी से राहत की आस में बैठे लोग
वाराणसी जनपद में लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी ने काफी बेहाल कर दिया. सभी प्रकार के आधुनिक यंत्र और राहत व्यवस्थाएं भी उन्हें गर्मी से निजात नहीं दिला पाई. धूप का असर इतना है कि लोग 10:00 बजे से 4:00 बजे तक सड़कों पर निकलने से पूरी तरह परहेज करते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों का यह भी मानना है की बड़ी संख्या में वृक्षों के काटने की वजह से  धूप और गर्मी ज्यादा परेशान कर रही है. पेड़ की वजह से लोगों को छाव मिलते थे जो इस बार दुर्लभ नजर आ रहे हैं. ऐसे में लोगों की सारी उम्मीदें अब मानसून पर टिकी हुई है और काशी वाले अलग-अलग तरीकों से अच्छी बारिश होने के उपाय भी अपनाना शुरू कर चुके हैं.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'बाबर और बाबरी का समर्थन...', ओवैसी पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं
'अगर मुसलमान होते तो चोरी नहीं होती', औवेसी के बयान पर स्पीकर बोले- उनके हिसाब से सारे हिंदु चोर हैं

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget