एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के इस हुनरबाज को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, पेंटिंग बनाकर कर रहा गुजारा

Aligarh News: अलीगढ़ के हरदुआगंज इलाके के रहने वाले एक युवक स्केच बनाने में महारत रखता है. अपने हुनर से किसी की भी तस्वीर कागज पर उतार देता है, लेकिन इसको सरकारी योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है.

Aligarh Today News: जयपुर तमाम तरह की योजनाओं से लोगों को लाभांवित करने का काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर अलीगढ़ में ऐसी हुनरबाज मौजूद हैं, जो अपने हुनर से किसी की भी तस्वीर कागज पर उतर सकते हैं. हुनरबाजों के हाथों के हुनर को देखकर हर कोई हैरान है. हुनरबाजों की तरफ से कागज के टुकड़े पर व्यक्ति को देखकर हूबहू उसकी पेंटिंग बना दी जाती है.

ऐसे हुनरबाजों को अभी तक सरकार की किसी तरह की योजना का लाभ नहीं मिला है, जिसको लेकर सरकार की तरफ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं, जहां सरकार की तरफ से तमाम तरह की योजना चलाने की दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऐसी योजनाओं का लाभ हुनरबाजों से काफी दूर नजर आ रहा है. ऐसे हुनरबाजों को आज भी सरकार से मदद की आस है.

बहुमुखी प्रतिभा का धनी है यह युवा

दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के हरदुआगंज इलाके के आजाद नगर गांव का है, जहां एक युवा बहुमुखी प्रतिभा का धनी है. युवक हाथों से ही दूसरे युवक को देखकर तश्वीर तैयार कर देता है. पूरे मामले को लेकर बताया जाता है कि हरदुआगंज इलाके के एक छोटे से गांव आजाद नगर का रहने वाला प्रदीप कुमार नाम का युवक बीए कला संकाय में प्रथम वर्ष का धर्मसमाज विश्वविधालय का बतौर छात्र अध्यनरत हैं.

अपने गांव तक ही सीमित होकर रह गया

गौरतलब ये है कि इस युवक के हाथों में साक्षात सरस्वती विराजमान हैं. इसके हाथों से बनी पेंटिंग्स इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन इसके हुनर और कला की जमाने में कोई कदर नहीं है. यह बेरोजगार युवक अपने हुनर के दम पर लोगों को सामने बिठाकर उनके जैसी सूरत कागज पर उतारने में माहिर है और इसी हुनर के चलते जमकर वाहवाही लूट रहा है, लेकिन इस बेचारे का दुर्भाग्य यह है कि यह गुदढ़ी का लाल केवल अपने गांव तक ही सीमित होकर रह गया है.

घर पर पेंटिंग बनाकर करता है गुजारा 

फिलहाल यह बेरोजगार युवा लोगों की पेंटिंग बनाकर उनसे 150 रुपए प्रति तस्वीर लेकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण बमुश्किल कर पा रहा है. सरकार की तरफ से संचालित बहुमुखी प्रतिभाओं के धनी युवकों के लिए तमाम योजनाए जनपद में चला रही है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सरकार की किसी भी महत्वाकांक्षी योजना का लाभ इस युवक को अब तक नहीं मिल पाया है,  लेकिन फिर भी इस नव युवक ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार लोगों की पेंटिंग बनाकर अपना गुजारा कर रहा है. ऐसे में सरकार को चाहिए कि ऐसी प्रतिभाओं के धनी युवकों को प्रोत्साहन के रूप में कुछ आर्थिक सहायता बतौर कुछ सहयोग करना चाहिए. अलीगढ़ में तमाम ऐसे प्रतिभाशाली युवा हैं, जो अपनी प्रतिभाओं और हुनर के बाबजूद भी आर्थिक तंगी सहने के चलते अपनी प्रतिभा दबाने को मजबूर हैं.

युवक से जब बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ अभी तक उसे नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है उसे सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की मुश्किलें बढ़ीं, मुलायम-कांशीराम पर विवादित टिप्पणी मामले में HC का नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget