एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के पनेठी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश, दीवार से टकराया विमान, बाल-बाल बचा पायलट

Aligarh News: इस हादसे की जानकारी मिलते ही नागरिक उड्डयन विभाग की स्थानीय इकाई और एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल स्टाफ को भेजा गया.

UP News: अलीगढ़ जिले के महुआ खेड़ा क्षेत्र में स्थित पनेठी एयरपोर्ट पर आज रविवार (4 मई) को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जब ट्रेनिंग के दौरान पायोनीर पीएनएच विमान लैंडिंग करते समय रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से जा टकराया. इस हादसे में विमान के परखच्चे उड़ गए, लेकिन गनीमत रही कि विमान में मौजूद ट्रेनी पायलट पर्व जैन को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना की पुष्टि नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एसएस अग्रवाल ने की है.

दरअसल  पूरा मामला रविवार की दोपहर  के लगभग यह हादसा हुआ, जब ट्रेनी पायलट पर्व जैन निर्धारित उड़ान अभ्यास के तहत विमान को उड़ा रहे थे. जानकारी के अनुसार, पर्व जैन नागरिक उड्डयन विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विमान उड़ाना सीख रहे हैं और यह उनकी नियमित ट्रेनिंग का हिस्सा था. जैसे ही उन्होंने विमान को हवाई पट्टी पर उतारने की कोशिश की, अज्ञात कारणों  की कमी के चलते विमान नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से जा टकराया.

इस हादसे में विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि, पायलट की सतर्कता और एयरबैग जैसे सुरक्षा उपायों की वजह से पर्व जैन को किसी तरह की शारीरिक क्षति नहीं हुई. उन्हें तुरंत एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया और फिर निगरानी के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया.

इस हादसे की जानकारी मिलते ही नागरिक उड्डयन विभाग की स्थानीय इकाई और एयरपोर्ट प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर दमकल विभाग, पुलिस और मेडिकल स्टाफ को भेजा गया. एसएस अग्रवाल,  नागरिक उड्डयन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी हैं, उन्होंने  मीडिया बातचीत में बताया, “यह हादसा प्रशिक्षु उड़ान के दौरान हुआ है. पर्व जैन नामक छात्र प्रशिक्षण के तहत लैंडिंग अभ्यास कर रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई. सौभाग्य से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. इस मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है.”

प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे का मुख्य कारण लैंडिंग के समय विमान का रनवे से नियंत्रण खो बैठना बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी पुख्ता जानकारी तभी सामने आ सकेगी जब तकनीकी जांच पूरी होगी. नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से विमान के ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी रिकॉर्ड की जांच के आदेश दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
स्कूल में महिला को घसीटने का वीडियो वायरल, जानें पूरी हकीकत
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget