एक्सप्लोरर

'PoK को भारत में मिलाने का सही समय', अखिलेश के चाचा शिवपाल ने BJP को याद दिलाया उसका वादा

Gonda News: सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भारत सरकार को हर उस क्षेत्र पर कार्रवाई करनी चाहिए, जो भारत का हिस्सा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है.

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भारत को ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) को वापस लेने का अब समय आ गया है. यादव रविवार को गोंडा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने कहा, “बीजेपी ने चुनावों में वादा किया था कि वह पीओके को भारत में शामिल करेगी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.”

शिवपाल यादव ने कहा कि भारत सरकार को हर उस क्षेत्र पर कार्रवाई करनी चाहिए, जो भारत का हिस्सा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा. यादव ने कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, “जब-जब देश में आतंकवादी हमले हुए हैं, समाजवादी पार्टी ने हर बार राष्ट्र के साथ खड़े होकर आतंकवाद का विरोध किया है, लेकिन यह चिंताजनक है कि तमाम सुरक्षा दावों के बावजूद आतंकी देश में घुस कैसे आए. खुफिया एजेंसियां कहां थीं? सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.” यादव ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में करणी सेना को ‘आतंकवादी मानसिकता वाला संगठन’ करार दिया.

उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा, “यदि कोई संगठन सार्वजनिक रूप से एक सांसद को जान से मारने की धमकी देता है, तो उसे आतंकवादी मानसिकता वाला ही संगठन माना जाएगा.” यादव ने सवाल किया कि ऐसी प्रवृत्तियों को बीजेपी सरकार आखिर क्यों संरक्षण दे रही है?

गोंडा दौरे आए यादव ने मदरसों पर कार्रवाई और बहराइच के प्रसिद्ध दरगाह मेले पर प्रतिबंध को लेकर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया. यादव ने कहा कि 500 वर्षों से चली आ रही परंपरा को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पक्षपातपूर्ण निर्णय है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सिर्फ दिखावे के लिए धर्म की बात करती है, असल में वह सांप्रदायिक सौहार्द को तोड़ने में लगी है.

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सरकार में विधायकों की कोई औकात नहीं है संबंधी बयान पर यादव ने कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के ही वरिष्ठ नेता लोकतंत्र की हत्या की बात कहें, तो यह साबित करता है कि वर्तमान सरकार जनप्रतिनिधियों की गरिमा को तार-तार कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget