एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में वक्फ संसोधन बिल का विरोध, काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज, शहर में रहा पुलिस का पहरा

UP News: अलीगढ़ में अलविदा जुमे की नमाज की शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. इस दौरान मुसलमानों ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संसोधन बिल का विरोध किया.

Aligarh News: वक्फ संसोधन बिल को पार्लियामेंट में लाने का विरोध अलीगढ़ में भी देखने को मिला है, इस बिल का विरोध करने वाले लोगों ने हाथों पर काली पट्टी बांधने के बाद जुमा अलविदा की नमाज अदा की. जिले की जमालपुर ईदगाह मस्जिद में हाथों पर काली पट्टी बांधकर जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई है, इसके बाद सपा नेता मोहसिन मेवाती ने मौजूदा सरकार पर सिर्फ एक समुदाय को परेशान करने का आरोप लगाया है. साथ ही सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.

दरअसल  रमजान की अलविदा जुमे की नमाज पर आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ संशोधन विधेयक को पार्लियामेंट में लाने का विरोध किया.  बोर्ड ने आम मुसलमानों से अलविदा जुमा के अवसर पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कराने की अपील की. 

हांथों पर काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज
बोर्ड अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्ला रहमानी ने कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का जो अधिकार संविधान ने दिया है, उसको अमल में लाया जाए इसको लेकर आज अलीगढ़ में इसका असर देखने को मिला है, यही कारण है जमालपुर ईदगाह में लोगों ने हाथों में काली पट्टी बांधने के बाद जुमा अलविदा की नमाज अदा की और मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

ऑल इंडिया इत्तहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष यामीन अब्बासी ने मौजूदा सरकार पर मुसलमानों की सल्तनत छीनने के आरोप लगाये हैं, साथ ही यामीन अब्बासी का कहना है कि मौजूदा सरकार मुसलमानों की मस्जिदों और उनके कब्रिस्तानों को छीनने के लिए प्लानिंग कर रही है. सरकार इस बिल को पार्लियामेंट में लाकर मुसलमान के हक को छीनने की तैयारी कर रही है, इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

अलग-अलग जगहों पर रहा पुलिस का कड़ा पहरा
वहीं क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन व क्वार्सी अन्य जगहों को तीन भागों में विभाजित किया गया था. अलग-अलग जगह पर पुलिस फोर्स व आरएएफ की तैनाती की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमा अलविदा की नमाज अदा की गई, किसी तरह की कोई परेशानी देखने को नहीं मिली. जुमा अलविदा की नमाज अदा होने के बाद लोग अपने घर की ओर रवाना हो गए.

ये भी पढ़ें: यूपी में 'मिशन-27' की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 403 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget