एक्सप्लोरर

यूपी में 'मिशन-27' की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 403 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान

UP News: करीब चार दशक यूपी की सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस पार्टी मिशन 2027 में जुट गई है. कांग्रेस पार्टी ने यूपी सरकार को शिक्षा, रोजगार जैसे मुद्दे पर घेरने का काम कर रही है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अभी करीब दो साल का समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से ही सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी. चार दशकों से यूपी की सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी ने मिशन 2027 का बिगुल फूंक दिया है. कांग्रेस पार्टी ने मंडलवार संवाददाता सम्मेलन के जरिए बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.योगी सरकार के 8 साल के कार्यकाल पर भी जमकर निशाना साधा है.

उन्होंने  कहा योगी सरकार आजाद भारत की सबसे असफल सरकार है, आरोप लगाया है कि योगी सरकार ने यूपी को बदहाल राज्य बना दिया है. यूपी में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. योगी सरकार ने पेपर लीक के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. कांग्रेस नेता नेता कहा कि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद स्वीकार किया है कि सड़कों में गड्ढे होने की वजह से सबसे ज्यादा मौतें यूपी में हुई हैं.

कांग्रेस नेता ने बीजेपी पर धार्मिक घोटाले का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने कहा है कि पिछले कुंभ में प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ था, उन्होंने बीजेपी सरकार पर धार्मिक घोटाले का भी आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार अपने पाप को छिपाने के लिए धर्म की आड़ लेती है. गड़े मुद्दे खोदकर नए विवाद पैदा करने का काम करती है.जिससे प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाया जा सके.

कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने आरोप लगाया है कि आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं, कि 94% जनता के सही काम भी बगैर रिश्वत के नहीं होते हैं. कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा के 8 साल के कार्यकाल को कुशासन और भ्रष्टाचार का कार्यकाल बताया है.

'प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस'
दीपक सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी में चुनाव लड़ेगी. पार्टी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जो दल शामिल रहे हैं उन्हें साथ लेकर चुनाव लड़ेगी. दीपक सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस 2027 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगी.

ये भी पढ़ें : ईद से पहले मौलाना खालिद रशीद से मिलीं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, सामने आया वीडियो

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget