एक्सप्लोरर

यूपी के इस मौलाना ने वक्फ बिल का किया समर्थन, कहा- 'माफिया गिरी का होगा अंत'

UP News: वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया. अलीगढ़ के एक मौलाना ने इस विधेयक का समर्थन किया है. साथ ही विरोधियों को भी खरी-खोटी सुनाई है.

Waqf Amendment Bill: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में वक्फ संशोधन विधेयक चर्चा और पारित करने के लिए दो अप्रैल बुधवार को लोकसभा पेश किया गया.  विधेयक के जरिए सरकार मौजूदा वक्फ कानून में बदलाव लाना चाहती है. वक्फ संशोधन विधेयक के लोकसभा में पेश हो जाने के बाद देशभर से इस पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं तो कई इसके समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं.

अलीगढ़ में मुस्लिम धर्मगुरु और समाजसेवी मौलाना इफ्राहिम हुसैन ने सरकार के इस वक्फ संशोधन विधेयक को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा है कि इस विधेयक से कानून में बदलाव होगा और माफिया गिरी बंद होगी. गरीब तबके के लोग हैं उनको फायदा पहुंचेगा. इफ्राहिम हुसैन ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक के लिए हम दुआ कर रहे हैं कि सरकार को कामयाबी मिल जाए और हम तो चाहते हैं कि विपक्ष भी उसमें सपोर्ट करें.

उन्होंने कहा कि यह बिल गरीब कमजोर तबके के अधिकार जो लोगों के छिने हैं उनको दिलाने के लिए न्याय दिलाने के लिए लाया जा रहा है. माफिया गिरी का अंत करने के लिए यह बिल लाया जा रहा है. जो भी लोग कमजोर तबके के अधिकार और न्याय दिलाने के लिए कोशिश करते हैं उन्हें अल्लाह की तरफ से कामयाबी मिलती है. जो माफिया होता है एक दिन तो उसका अंत जरूर होता है. उसे कामयाबी नहीं मिलती है.

विरोधी इस वजह से कर रहे वक्फ बिल का विरोध
उन्होंने कहा कि, विपक्ष के विरोध की वजह यह है कि उनके नीचे से जो माफिया है उनकी जमीन छिनेंगी. उन्हें अपनी जमीन हिलती हुई दिखाई दे रही है, इसीलिये विरोध कर रहे हैं और वह भ्रम फैला रहे हैं. उन्हें असल में बात समझ में भी नहीं आ रही है क्योंकि हराम माल जब अंदर पहुंच जाता है किसी का भी हक छीन करके खाया जाता है तो उसे अक्ल पहले नंबर पर खत्म होती है. कहा कि, अच्छाई और बुराई और हलाल और हराम की तमीज खत्म हो जाती है तो इन लोगों को यह पता नहीं है की कामयाबी किस रास्ते से मिलेगी. इसलिए अभी उन्हें लालच दिखाई दे रहा है कि अंदर से हम अमीर हो रहे हैं माफियागिरी करके, यह चीज हमारी छीन जाएंगी. इसलिए वह परेशान है.

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल के विरोध में इमरान मसूद बोले- मैं रामजी का वंशज, मंदिर ट्रस्ट में शामिल करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
वाराणसी एयर शो के पास पर मोदी-योगी की फोटो, अजय राय ने BJP विधायकों पर लगाए आरोप
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget