एक्सप्लोरर

Aligarh: बच्चे की किडनैपिंग, फिरौती और फिर 3 घंटे में गिरफ्तारी, इस तरह पकड़े गए पांच बदमाश

मडराक थाना इलाके से सोमवार को स्कूल गए 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. जिसकी डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई थी.

अलीगढ़ जिले में बच्चे को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले वालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मडराक थाना इलाके से सोमवार को स्कूल गए 5 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था. जिसकी डेढ़ लाख की फिरौती मांगी गई थी. स्थानीय पुलिस ने एसओजी की मदद से 5 किडनैपर्स को तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद किया है. किडनैपर्स के कब्जे से 5 तमंचे 10 कारतूस व तीन बाइक बरामद की गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

पुलिस ने दिखाई तेजी

अपरहण किये बच्चे के चाचा विनोद ने बताया कि 12 सितंबर को करीब 11:00 बजे मेरे भतीजे का अपहरण हुआ था. जब उसको ढूंढना शुरू किया तो कहीं नहीं मिला. दो-तीन घंटे बाद फिरौती की कॉल आई थी, उन्होंने पैसे की मांग की थी. इसकी सूचना हम लोगों ने थाना मडराक पर की थी. इस पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और अपनी पुलिस टीम लगाकर 3 घंटे के अंदर मेरे भतीजे को वापस कर दिया. जितने भी आरोपी थे,सब पकड़ लिए गए हैं. मेरा भतीजा अब मेरे पास है हम सब लोग बहुत खुश हैं.

UP Breaking: Rampur में बिजली विभाग की टीम पर हमला, बिजलीकर्मियों का लोगों ने की जमकर पिटाई


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया आज रात 12 सितंबर को रात्रि 9:00 बजे के आसपास गांव बढोली फत्ते खां से सूचना प्राप्त हुई थी,कि एक 5 वर्षीय बालक सुबह 11:00 बजे से लापता है. उसके परिवारजनों से फोन कॉल पर डेढ़ लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना मडराक पर अभियोग पंजीकृत किया गया. 

किडनैपर्स को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया, सभी टीम बेहद सूझबूझ तरीके से 3 घंटे के अंदर ही बच्चे को वापस लाने में सफल रही. घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अखिलेश, आकाश, चमन, गुड्डू और सचिन है. यह सभी थाना मडराक क्षेत्र के रहने वाले हैं. गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 5 अवैध शस्त्र 10 कारतूस, तीन मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस की मेहनत और लगन के लिए एसएसपी द्वारा पूरी टीम को 10 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Shamli Breaking : गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की महापंचायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayodhya News: 'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
'सनातन धर्म तभी मजबूत होगा...', सनातन संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में बोले भार्गव मुनीश
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
उत्तराखंड: गैरसैंण में उग्र हुए UKD कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़े तो पुलिस ने पानी की बौछार कर रोका
Dehradun News: देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना
देहरादून के विकासनगर में लाखों रुपये की चोरी, शातिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालातों पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget