एक्सप्लोरर

Aligarh News: फर्जी हस्ताक्षर से ले लिया 10 करोड़ का लोन, संपत्ति नीलामी का नोटिस मिलने पर उडे़ महिला के होश

Aligarh News In Hindi: महिला ने अपने पति और केनरा बैंक के अधिकारियों पर धोखाधड़ी आरोप लगाया है. महिला ने एसएसपी से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

अलीगढ़ से धोखाधड़ी का सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला ने अपने पति और केनरा बैंक के अधिकारियों पर धोखाधड़ी आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि फर्जी दस्तखत के जरिये 10 करोड़ रुपये लोन ले लिया गया और पति 5 करोड़ रुपये हड़प भी लिया. महिला के मुताबिक, बैंक से संपत्ति कुर्की के नोटिस के बाद इसका खुलासा हुआ है. महिला ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, पूरा मामला अलीगढ़ का है जहां मौजूद Canara Bank की अलीगढ़ स्थित केला नगर शाखा के अधिकारी, शहनवाज खान तारिन तथा नदी तारिन एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप में अलीगढ़ एसएसपी को शिकायत दी गई है.

'धोखधड़ी कर संपत्ति को बैंक में रखा गिरवी'

शिकायतकर्ता महविश खान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके नाम पर बिना जानकारी और बिना हस्ताक्षर के 5.5 करोड़ रुपये के बैंक लोन में उन्हें गारंटर दिखा दिया गया और उनकी अलीगढ़ स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को बैंक में बंधक (मॉर्गेज) कर दिया गया. महविश खान के अनुसार, वह मकान संख्या 4/1482-A (अल-रबह), जामिया उर्दू रोड, दोधपुर, अलीगढ़ की मालिक/सह-मालिक हैं, जो 2006 की रजिस्टर्ड सेल डीड से उनके नाम है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में नदीम तारिन एजुकेशन सोसाइटी के नाम पर लिए गए 5.5 करोड़ रुपये के लोन में बैंक अधिकारियों और उनके पति शहनवाज खान ने मिलीभगत करके उन्हें गारंटर बना दिया और 10 करोड़ की लोन सेसन कराली और जिसके बाद साढे 5 करोड़ रुपये निकालकर खर्च भी कर लिए और लोन का पैसा जमा भी नही किया. इसी के चलते बैंक ने उनकी संपत्ति को बंधक कर दिया, जबकि वह उस समय अलीगढ़ में मौजूद ही नहीं थीं.

नीलामी नोटिस मिलने पर उड़े महिला के होश

शिकायत में यह भी कहा गया है कि उक्त लोन की किश्तें जानबूझकर नहीं भरी गईं, जिससे खाता एनपीए हो गया और बाद में बैंक ने संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिसकी जानकारी उन्हें 2025 में अखबार में प्रकाशित नीलामी नोटिस से मिली. महविश खान ने आरोप लगाया है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर करके दस्तावेज तैयार किए गए और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से उनकी संपत्ति को सिक्योर्ड एसेट दिखाकर लोन लिया गया. 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोसाइटी के नाम पर लिया गया पैसा निजी कामों में इस्तेमाल किया गया, जो मनी लोन्ड्रिंग का मामला भी हो सकता है. शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि केनरा बैंक के संबंधित अधिकारियों, शहनवाज खान तारिन तथा नदीम तारिन एजुकेशन सोसाइटी के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर फर्जी दस्तावेज जब्त किए जाएं, फॉरेंसिक जांच कराई जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget