एक्सप्लोरर

यूपी लोकसेवा आयोग के चेयरमैन को अलीगढ़ के बीजेपी नेता ने दी धमकी, केस दर्ज

यूपी लोक सेवा आयोग के चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार और सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह को फोन पर धमकी और बदसलूकी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने में आया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन डा. प्रभात कुमार को मोबाइल फोन पर धमकी देने व बदसलूकी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेयरमैन को धमकी वेस्टर्न यूपी के अलीगढ़ में रहने वाले बीजेपी के एक नेता के फोन से दी गई है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

शुरुआती छानबीन में पता चला है कि इसी नंबर से कुछ दिनों पहले बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह को भी धमकी दी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम अलीगढ़ के लिए रवाना भी कर दी गई है। पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन और बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव को धमकी दिए जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन और पूर्व आईएएस अफसर डा. प्रभात कुमार शुक्रवार को जब प्रयागराज में अपने दफ्तर पर विभागीय बैठक कर रहे थे, तभी अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कई फोन आए। बैठक में होने की वजह से वह फोन रिसीव नहीं कर सके थे। बाद में उसी नंबर से गाली गलौच और अमर्यादित शब्दों के साथ ही धमकी भरा मैसेज भी आया। बाद में फिर से कॉल आई।

prayagraj

मामले की शिकायत पुलिस से की गई तो पता चला कि जिस नंबर से काल और मैसेज आ रहे थे वह अलीगढ़ के बीजेपी नेता शाकिर अली का है। अफसरों का कहना है कि इस मामले में जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह का कहना है वह भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
यूपी विधानसभा परिसर में सपा का प्रदर्शन, चंदा चोरी को लेकर लगाए नारे
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, पहलवानों से यौन शोषण मामले में बरी
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरिद्वार में सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget