एक्सप्लोरर

Aligarh News: ऋषि विश्वामित्र की तपोस्थली धरणीधर सरोवर की हालात बदतर, अपनी दुर्दशा पर बहा रहा है आंसू

UP News: अलीगढ़ से 36 किलोमीटर दूर बेसवां में मौजूद धरणीधर सरोवर की हालात बदतर है. मान्यता है कि यहां भगवान राम व लक्ष्मण ने राक्षसों का वध किया था, वहीं महर्षि विश्वामित्र ने भी यज्ञ किया था.

Aligarh News: अलीगढ़ से 36 किलोमीटर दूर कस्बा बेसवां में स्थित धरणीधर सरोवर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता नजर आ रहा है. मान्यता है कि बेसवां में बने धरणीधर सरोवर पर महर्षि विश्वामित्र के द्वारा पृथ्वी की शांति के लिए यज्ञ किया गया था. यहां पर मौजूद साधु-संतों और स्थानीय लोगों की मानें तो श्री राम व लक्ष्मण के द्वारा त्रेता युग में राक्षसों का इसी जगह पर वध किया था. तब कहीं जाकर महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ को पूरा किया गया था. त्रेता युग में धरणीधर सरोवर पर सभी देवताओं का निवास रहा है.

इस भूमि पर आज भी तेतुआ नामक पौधे आज भी मौजूद है, जिनमें श्री कृष्ण भगवान समा जाया करते थे. इन पौधों के बारे में बताया जाता है, यह पौधे सिर्फ वहां है जहां श्री कृष्ण ने अपनी लीलाएं दिखाई है ये पौधे उस जगह के अलावा कहीं नहीं उगते. इसके साथ ही धरणीधर सरोवर पर सभी देवी देवताओं के मंदिर मौजूद है, यहां प्रत्येक वर्ष भव्य मेला लगता है. वेद पुराणों के जानकार दूसरे देशों से भी इस पवित्र भूमि पर आकर खुद को प्रभु की भक्ति में लीन रहते है. हालांकि अब यह सरोवर जगह-जगह टूटे फूटे खंडहर में तब्दील होता हुआ नजर आ रहा है.

सरोवर की हालात खराब
नगर पंचायत बेसवां के द्वारा सरोवर के विकास को लेकर अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं. धरणीधर सरोवर पर्यटन स्थल घोषित होने के बावजूद भी अब तक इसकी दुर्दशा में कोई तब्दीली नहीं हो पाई है. जिसको लेकर बताया जाता है, कि धरणीधर सरोवर में अन्य राज्यों से भी लोग यहां 84 कोस की परिक्रमा सहित अन्य परिक्रमाओं में हिस्सा लेते हुए पूजा अर्चना करने के साथ-साथ धरणीधर सरोवर में डुबकी लगाने आते हैं. देखना होगा धरणीधर सरोवर को लेकर स्थानीय प्रशासन कोई पहल करेगा या फिर नहीं यह तो आने वाला वक्त बताएगा. फिलहाल धरणीधर सरोवर अपनी ही दुर्दशा के लिए आंसू बहाता नजर आ रहा है.

नगर पंचायत बेसवां के अधिकारी प्रवीण कुमार से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 2 करोड़ लागत की डीपीआर सौंदर्यीकरण के लिए भेजी गई है. जो कि लगभग पास भी हो चुकी है. लेकिन अब तक नगर पंचायत बेसवां के खाते में बजट नहीं आया है जिसके चलते अभी काम शुरू नहीं कराया गया. जैसे ही नगर पंचायत के खाते में पैसा आएगा, सौन्दरिकरण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा.

ये भी पढे़ं: Agra News: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन से ताजनगरी में फूलों से सजा बाजार, फोटो फ्रेम बना आकर्षण का केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget