एक्सप्लोरर

Aligarh News: 10 हजार रिश्वत लेते लेखपाल अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, मुआवजे के लिए मांगी थी रिश्वत

UP News: अलीगढ़ में नियुक्त लेखपाल गीतम सिंह ने 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने पर एंटी-करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है. गीतम ने प्रशिक्षण शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद यह काम किया था.

Aligarh News: अलीगढ़ की तहसील गभाना में नियुक्त लेखपाल ने तैनाती के चंद दिनों बाद ही अपनी नौकरी को महज 10,000 के लिए दाब पर लगा दिया. जिसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम को हुई तो एंटी करप्शन टीम के द्वारा आरोपी लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले में थाना जवा में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल गीतम ने सरकार द्वारा मिलने वाले दुर्घटना बीमा योजना के तहत किसान को रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक किसान से रुपये मांगे किसान के द्वारा इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी  तो टीम भी हरकत में आ गई. एंटी करप्शन थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के द्वारा मामले में जानकारी देते हुए बताया मामला चंडौस के गांव ताजपुर के किसान से जुड़ा हुआ है.

25,000 रुपये की रिश्वत मांगी
 एक किसान के पिता का 5 अगस्त को सड़क दुर्घटना में देहांत  हो गया.किसान के द्वारा परिवार के आर्थिक लाभ के लिए किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत मुआवजे के लिए आवेदन किया. इसके लिए तहसील स्तर पर रिपोर्ट लगानी पड़ती थी, जो प्रशिक्षु लेखपाल गीतम सिंह द्वारा तैयार की जानी थी. लेकिन रिपोर्ट के लिए गीतम ने किसान से 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी. जब किसान ने अपनी मजबूरी बताई तो दोनों के बीच 10,000 रुपये देने पर सहमति हुई.

घूस लेते लेखपाल हुआ गिरफ्तार
एंटी करप्शन करप्शन टीम द्वारा किसान को 10,000 रुपये दिए गए और गीतम के बताए स्थान पर भेजा गया. पहले गीतम ने किसान को कटरा मोड़ पर बुलाया, फिर शक होने पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे स्थित दौरऊ मोड़ पर बुलाकर रुपये मांगे. जैसे ही उसने पैसे लिए, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे जवां थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई. प्राथमिक तौर पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा दिए गए रुपए और लेखपाल से बरामद हुए रुपए एक ही है, जिसके आधार पर एंटी करप्शन टीम के द्वारा आरोपी लेखपाल को थाना जवा  ले जाया गया.

मामले की जांच कर रही एंटी करप्शन टीम
 एंटी करप्शन टीम फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है,गीतम सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. गीतम लेखपाल ने मात्र 9 सितंबर से ही अपना प्रशिक्षण शुरू किया था, लेकिन इतने कम समय में ही वह भ्रष्टाचार के मामले में फंस गया. जिसको लेकर बताया जाता है लेखपाल के द्वारा रिश्वत की लत को नौकरी ज्वाइन करते ही अपने अंदर समा लिया. जिसका खामियाना लेखपाल को अब भुगतना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: UP ByPolls में फूलपुर सीट पर गरमाई सियासत, बीजेपी कैंडिडेट के लिए वोट मांग रहीं सपा विधायक, तस्वीर वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget