एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश यादव जीतेंगे इतनी सीटें, फिर चले जाएंगे विदेश

UP Elections: मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश कटघरे में हैं, वह इस बार 47 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे और बीजेपी की जीत के बाद अखिलेश विदेश चले जाएंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के होने वाले चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव विदेश चले जायेंगे. उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को जिले के सिकंदरपुर में बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा और कानपुर-कन्‍नौज में इत्र कारोबारी के यहां छापे की ओर इशारा करते हुए कहा, ''समाजवादी इत्र की खुशबू जब से फैली है, अखिलेश यादव के चेहरे पर 12 बज गए हैं और उनके हलक से आवाज नहीं निकल रही है.''

मौर्य ने दावा किया कि अखिलेश कटघरे में हैं, वह इस बार 47 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएंगे और बीजेपी की जीत के बाद अखिलेश विदेश चले जाएंगे.'' मौर्य ने कहा, ''कारसेवकों पर गोली और कांवरियों पर लाठी बरसाने वालों को अचानक राम की याद आने लगी है, कल अखिलेश जी परशुराम जी की प्रतिमा लगाकर पूजा कर रहे थे.'' उन्होंने कहा कि जो राम का नहीं हुआ वह परशुराम का क्या होगा. उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि 2014 के पहले वह कब राम लला की जन्मभूमि, बाबा विश्वनाथ की धरती और कृष्ण जन्मभूमि पर गए थे. उन्होंने कहा कि जब जनता 2014 में जागी और सपा का सूपड़ा साफ कर दिया, तब अखिलेश यादव को मंदिर और भगवान का दरबार याद आने लगे. उन्होंने कहा कि इन चुनावी हिंदुओं से सावधान रहना है.

सपा-बसपा व कांग्रेस पत्ते की तरह बिखर जाएंगे- मौर्य
इसके साथ ही मौर्य ने कहा, ''सबसे बड़ा परिवर्तन यह आया है कि सपा का प्रचार करने वाले और गुंडे लाल टोपी लगाकर जालीदार टोपी जेब में रखने लगे हैं.'' उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव 2022 नहीं अब 2027 की तैयारी करें, सपा अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी की 2014 में आंधी और 2019 से सुनामी चल रही है, इसके आगे सपा-बसपा व कांग्रेस पत्ते की तरह बिखर जाएंगे, उन्हें 2022 के लिए प्रयास बंद कर देना चाहिए.

 

UP Election 2022: केशव प्रसाद मौर्य का दावा- अखिलेश यादव जीतेंगे इतनी सीटें, फिर चले जाएंगे विदेश

गौरतलब है कि 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों में सिर्फ 47 सीटों पर जीत मिली थी जबकि भारतीय जनता पार्टी ने अकेले 312 और उसके सहयोगियों ने 13 सीटें जीती थीं. 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को भारी जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: अखिलेश यादव का दावा- हर रात सपने में आते हैं भगवान श्री कृष्ण और कहते हैं....

Lakhimpur Violence: चार्जशीट में टेनी के बेटे का नाम आने के बाद हमलावर हुआ विपक्ष, प्रियंका और अखिलेश ने बोला जोरदार हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'सपा शासन में दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचारों को जनता नहीं भूली', ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
यूपी के 5 जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, सीएम योगी आदित्यनाथ खुद करेंगे लोकार्पण
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब
'मैं उस पार्टी में हूं, जहां चाय वाला भी...', विधायक पूजा पाल का अखिलेश यादव को सीधा जवाब

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget