एक्सप्लोरर

'हर एक जान अनमोल थी...', अहमदाबाद विमान हादसे पर अखिलेश यादव के चाचा ने लिख दिया भावुक संदेश

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श मिले. यह केवल संवेदना की नहीं जिम्मेदारी की भी घड़ी है.

Shivpal Yadav on Air India Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आज गुरुवार (12 जून) को हुए विमान हादसे ने हर किसी को हिला कर रख दिया है.  242 लोगों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ के समय ही क्रैश हो गया है और पूरे विमान में आग लग गई. वहीं इस हादसे पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा चीफ अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने दुख जताते हुए एक भावुक संदेश लिखा है.

अहमदाबाद विमान हादसे पर शिवपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक हृदयविदारक त्रासदी है.इस हादसे में दर्जनों यात्रियों और समर्पित क्रू सदस्यों की दर्दनाक मृत्यु ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है. हम सभी स्तब्ध हैं, हर एक जान अनमोल थी - छात्र, बुजुर्ग, छोटे बच्चे, महिलाएं, और अपने कर्तव्यों पर तैनात एयर इंडिया के जांबाज कर्मचारी. उन सभी की आकस्मिक मृत्यु असहनीय है, उन परिवारों का दर्द शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता."

सपा नेता शिवपाल यादव ने आगे लिखा-"इस भयावह दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सभी शोकाकुल परिवारों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति दें. पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मनोवैज्ञानिक परामर्श मिले. यह केवल संवेदना की नहीं जिम्मेदारी की भी घड़ी है. इतनी बड़ी संख्या में नागरिकों की जान जाना केवल एक हादसा नहीं, राष्ट्रीय क्षति है. हम सबको एकजुट होकर पीड़ितों के साथ खड़े होने की आवश्यकता है."

अहमदाबाद में हुए इस हादसे के समय विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री, 2 पायलट, और 10 केबिन क्रू शामिल थे. यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई, और 7 पुर्तगाली नागरिक थे. वहीं एअर इंडिया के विमान हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की छह टीम और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की दो टीम भेजी गई हैं. इसके बाद इन टीमों ने वहां पर रेस्क्यू शुरू किया.

अहमदाबाद विमान हादसे पर मायावती ने जताया दुख, जानें क्या बोलीं BSP चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: पुतिन आए, बड़ा बिजनेस लाए! क्या अमेरिका को 440 वोल्ट का झटका देंगे रूस-भारत? यहां है मौका
पुतिन आए, बड़ा बिजनेस लाए! क्या अमेरिका को 440 वोल्ट का झटका देंगे रूस-भारत? यहां है मौका
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: पुतिन आए, बड़ा बिजनेस लाए! क्या अमेरिका को 440 वोल्ट का झटका देंगे रूस-भारत? यहां है मौका
पुतिन आए, बड़ा बिजनेस लाए! क्या अमेरिका को 440 वोल्ट का झटका देंगे रूस-भारत? यहां है मौका
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
भूषण कुमार संग  तलाक के रूमर्स पर महीनों बाद दिव्या खोसला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा है...'
भूषण कुमार संग तलाक के रूमर्स पर दिव्या खोसला ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
CBSE में नॉन टीचिंग पदों के लिए निकली वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिल रही नौकरी
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
वाइपर के डंडे को बंदूक समझ बैठा शख्स, आते-आते बचा हार्ट अटैक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Embed widget