एक्सप्लोरर

अब रामपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, आजम से मिलने जाने वाले थे लेकिन...

अखिलेश यादव ने अपना रामपुर आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। मोहर्रम पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए दौरा रद्द किया गया है। कुछ दिन बाद में दोबारा रामपुर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

रामपुर (एबीपी गंगा)। सपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब रामपुर नहीं जाएंगे। उन्होंने अपना रामपुर दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा  है कि मोहर्रम पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए दौरा रद्द किया गया है। अब अखिलेश 13-14 सितंबर को रामपुर जाएंगे।

अखिलेश यादव के 13 और 14 सितंबर के रामपुर दौरे को जिला प्रशासन ने हरी झंडी दी है। डीएम आंजनेय कुमार ने कहा हमने आज सभी तैयारियां कर ली थीं और 13 और 14 को भी उनके रामपुर आने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के ऐलान के बाद अब खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर से सपा सांसद आजम खान के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं। सोमवार को अखिलेश यादव आजम खान और उनके परिवार से मिलने और अपना समर्थन जताने के लिए रामपुर पहुंचने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है।

अब रामपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, आजम से मिलने जाने वाले थे लेकिन...

अपने दो दिवसीय दौरे में अखिलेश यादव आजम खान के परिवार से मिलने वाले थे। साथ ही, उनके व उनके परिवार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों और चल रही कार्रवाई के सिलसिले में भी बात करने वाले थे। हालांकि, मोहर्रम के चलते शहर में लागू धारा 144 की वजह से दौरे को फिलहाल के लिए टालना पड़ गया है।

अब रामपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, आजम से मिलने जाने वाले थे लेकिन...

आजम खान पर अब तक 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं  

आजम खान पर अब तक 80 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खान पर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए  किसानों की जमीने कब्जाने, डराने धमकाने, झूठे मुकदमों में जेल भिजवाने, मकान तुड़वाने, सरकारी और गैर सरकारी इमारतें कब्जाने, वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने, लूट, चोरी, डकैती, गैर इरादतन हत्या , भड़काऊ भाषण देने और उन्माद फैलाने जैसे आरोपों में केस दर्ज हो चुके हैं। आजम खान पर किताब चोरी, मिट्टी के शेरों की मूर्तियां चुराने और भैंस चोरी जैसे आरोप भी लगे हैं। आजम खान के बेटे और पत्नी पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं, आजम खान भू-माफिया भी घोषित हो चुके हैं।

अब रामपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, आजम से मिलने जाने वाले थे लेकिन...

रामपुर शहर  विधान सभा सीट पर होना है उपचुनाव  

आजम खान के लोकसभा चुनाव जीतने से रामपुर शहर की विधानसभा सीट खाली हो चुकी है और अब यहां उपचुनाव होने हैं। ऐसे में यहां अखिलेश यादव उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशी के नाम पर भी चर्चा कर सकते हैं। वैसे रामपुर के सियासी गलियारों में चर्चा ये भी है कि अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को भी आजम खान अपनी रामपुर सीट से उपचुनाव लड़ाकर विधानसभा भेज सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अगर बीजेपी से जयाप्रदा चुनावी मैदान में आती हैं, तो एक बार फिर रामपुर में चुनावी माहौल दिलचस्प हो सकता है।

अब रामपुर नहीं जाएंगे अखिलेश यादव, आजम से मिलने जाने वाले थे लेकिन...

यह भी पढ़ें:

BJP को लोगों को लड़ाकर राजनीति करना आता है, देश चलाना नहीं आता: अखिलेश आजम के लिये नेता जी खुद सामने आये हैं..आखिर कुछ तो वजह होगी

‘आजम ने सारी जिंदगी मेहनत की, चंदे के पैसों से बनी है जौहर यूनिवर्सिटी’| Mulayam Singh Yadav

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'
CM धामी का निशाना, 'जनादेश का सम्मान करना नहीं जानती कांग्रेस'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget