एक्सप्लोरर

'फटी जींस' वाले बयान पर सीएम तीरथ रावत की पत्नी रश्मि ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटी जींस पर दिए बयान पर मचे बवाल के बाद उनकी पत्नी बचाव में आ गई हैं.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की ओर से फटी जींस पर दिए बयान पर बवाल मचने के बाद उनकी पत्नी रश्मि बचाव में उतर आई हैं. रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री की बात पूरे संदर्भ में प्रस्तुत नहीं की जा रही है. एक वीडियो के जरिए अपने बयान में रश्मि ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने जिस पूरे संदर्भ में यह बात कही है उसका वर्णन नहीं किया जा रहा है.

मिस मेरठ रह चुकीं रश्मि ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज और देश के निर्माण में अभूतपूर्व है. हमारे देश की महिलाओं के कंधों पर ही यह जिम्मेदारी है कि वह हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाएं, हमारी पहचान को बचाएं, हमारी वेशभूषा को बचाएं.’’

क्या बोले थे सीएम रावत? गौरतलब है कि मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रावत ने कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बडे़ बाप का बेटा समझते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में लड़कियां भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने इस संबंध में एक घटना का भी उल्लेख किया और कहा कि एक बार जब वह हवाई जहाज में बैठे तो उनके साथ एक महिला बैठी थीं जो गम बूट पहने हुई थीं, उनकी जींस घुटनों पर फटी थीं, हाथों में कई कडे़ थे और उनके साथ दो बच्चे भी थे.

रावत ने कहा कि वह महिला एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) चलाती हैं जो समाज के बीच में जाती हैं और स्वयं उनके दो बच्चे हैं, लेकिन घुटने फटे हुए हैं तो ऐसे में वह क्या संस्कार देंगीं.

बयान पर बवाल सीएम रावत के इस बयान पर खासा बवाल मच गया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों से लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और सांसद जया बच्चन के अलावा आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर रावत को ट्रोल किया.

कांग्रेस ने की माफी की मांग मुख्यमंत्री रावत के इस बयान को 'निर्लज्ज' बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्हें महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘जब प्रदेश के मुख्यमंत्री की ही सोच महिलाओं के परिधानों के संदर्भ में ऐसी हो तो उत्तराखंड में महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. तीरथ सिंह रावत जी इस निर्लज्ज बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगें.’’

पूर्व सीएम ने भी किया कटाक्ष कांग्रेस महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कोई सांस्कृतिक शिक्षक नहीं है जो यह बताएं कि महिलाओं को कैसे वस्त्र पहनने चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी बजाय मुख्यमंत्री को उत्तराखंड के विकास पर ध्यान देना चाहिए.

उत्तराखंड में पांव पसारने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान को 'भद्दा' बताते हुए कहा कि कपड़ों पर तंज कसने वाले मुख्यमंत्री पर लानत है.

ये भी पढ़ें:

Yogi Government 4 Years: सीएम योगी बोले- चार सालों में नहीं हुआ कोई दंगा, निवेशकों की पहली पसंद बना यूपी

यूपी: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उड़ी कोरोना नियमों की धज्जियां, सीएम योगी की अपील के बाद भी नहीं माने लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget