एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात से पहले आया अखिलेश यादव का बयान, बैठक को लेकर कही ये बात

UP Politics: अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी संविधान को खत्म करने वाला राजनीतिक दल है. अगर संविधान नहीं रहेगा तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा.

Akhilesh Yadav On BJP: यूपी में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरे जी जान से जुटी हुई है. पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए सपा का प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन से लेकर पार्टी को मजबूत करने की जानकारी दी जा रही है. इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी को लोकतंत्र और संविधान को मारने वाला दल बताया. और कहा कि बीजेपी संविधान की परवाह नहीं करती है. 

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को मारने वाला दल है. वो लोकतंत्र की परवाह नहीं करती हैं. अगर संविधान ही नहीं रहेगा तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा. सरकार हर सीमा लांघ गई है. प्रशासन कानून सब इनके साथ है. सांसद कुछ भी कर सकते हैं कोई कार्रवाई नहीं होगी. विपक्ष होगा तो झूठे मुकदमे लगेंगे, बुलडोजर चला दिया जाएगा. 

अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला

सपा अध्यक्ष ने कहा बीजेपी के इस रवैये की वजह से ही लोग जागरण कार्यक्रम की जरूरत पड़ी. उन्होंने कहा कि लोक जागरण अभियान के तहत लगातार जिलों और लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे. आने वाले समय की चुनौतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे. हम अपना संगठन तैयार करेंगे. जहां समाजवादी पार्टी कमजोर है वहां लोगों को जोड़ा जाएगा. इस अभियान के माध्यम से जनता के पास अपने कार्यक्रमों और नीतियों को ले जाया जाएगा.

अखिलेश यादव की रथयात्रा जब शुरू होती है तो विपक्ष परेशान हो जाता है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ये यात्रा अभी शुरुआत है. अभी बहुत समय है. इस यात्रा के जरिए जिले जिले और जनता के बीच जाने की कोशिश की जाएगी.

अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर क्या बोले

सपा अध्यक्ष ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से आज होने वाली मुलाकात पर भी बात की. उन्होंने कहा, दिल्ली के तमाम सवाल हैं. उनके अधिकारों को छीना जा रहा है. उसको लेकर बैठक होगी. क्या बातें होंगी. अभी कहना मुश्किल है. पटना में विपक्ष की बैठक रद्द होने पर अखिलेश ने कहा कि पटना वाला कार्यक्रम स्थगित हो गया है. आगे जब होगा तब जाएंगे.

ये भी पढ़ें- UP Politics: तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी को बताया पॉलिटिकल बेरोजगार, कहा- 'उन्हें रोजगार पर बोलने का हक नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget