एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव ने शुरू की 'मिशन-27' की तैयारी, सपा कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

Lucknow News: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान पर संकट गहराता जा रहा है. महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है.

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बीजेपी सरकार पर एक बार फिर तीखा हमला बोला. लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को सुरक्षित रखना, सामाजिक सौहार्द बनाए रखना और अर्थव्यवस्था को मजबूत करना किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. लेकिन मौजूदा बीजेपी सरकार इन तीनों मोर्चों पर विफल साबित हुई है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संविधान पर संकट गहराता जा रहा है. महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, किसान परेशान हैं और आम आदमी की जेब पर मंहगाई की मार पड़ रही है. उन्होंने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार हावी है और जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी जाए. पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत काम करना होगा और जनता के बीच जाकर बीजेपी की नाकामियों को उजागर करना होगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल झूठे वादों और भावनात्मक नारों के सहारे सत्ता में बनी हुई है, लेकिन अब जनता का भ्रम टूट रहा है.

बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं अपराधी- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. दलितों पर अत्याचार के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार दावा करती है कि अपराधी प्रदेश छोड़ चुके हैं तो फिर हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं कैसे हो रही हैं?

किसानों की फसलों की खरीद में बड़े स्तर पर हो रहा भ्रष्टाचार- अखिलेश

किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों की खरीद में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है. धान, गेहूं और मूंगफली जैसी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है. गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं हुआ और गेहूं की सरकारी खरीद नाम मात्र की हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों से मिलीभगत कर रही है और किसानों का शोषण किया जा रहा है.

बीजेपी का असली चेहरा पहचान चुकी है जनता

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बीजेपी का असली चेहरा पहचान चुकी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरें और समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे को लेकर गांव-गांव जाएं. उन्होंने कहा कि यही एजेंडा सामाजिक न्याय की स्थापना करेगा और उत्तर प्रदेश को एक नई दिशा देगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने विपक्षी दलों को नई ऊर्जा दे दी है. समाजवादी पार्टी अब 2027 के लिए कमर कस चुकी है और अपने कार्यकर्ताओं को समय से पहले सक्रिय कर रही है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget