एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव बोले, जब सपा की सरकार आएगी SIT हमारी होगी, जिसकी कहियेगा जांच करा देंगे

अखिलेश यादव 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. बीएसपी, कांग्रेस में लगातार सेंधमारी कर कई नेताओं को अपने पाले में कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

लखनऊ: जैसे जैसे 2022 विधानसभा चुनावों का वक्त नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी दल दूसरी पार्टियों में सेंधमारी करने में जुट गए हैं. इसमें सबसे आगे अखिलेश यादव नजर आ रहे हैं. पहले कांग्रेस के पूर्व सांसदों को अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई तो वहीं लगातार बीएसपी के भी बड़े और कद्दावर नेताओं को अखिलेश यादव अपने साथ लाने में जुटे हैं. आज लखनऊ में एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने गोंडा से बीएसपी के पूर्व विधायक रमेश गौतम और लोकसभा उम्मीदवार रहे मसूद आलम को समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराई. साथ ही मुनव्वर राणा की बेटी और लखनऊ में सीएए, एनआरसी प्रदर्शन को लीड करने वाली सुमैया राणा को भी सपा की सदस्यता ग्रहण कराई. इस मौके पर अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

सपा की सरकार बनने जा रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा लगातार लोगों को जोड़ रही है और छोटे दलों को जोड़ कर लगातार 2022 का रास्ता तैयार किया जा रहा है. उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि इन चुनावों में छोटे दलों के साथ वो जा सकते हैं. हालांकि एआईएमआईएम के साथ चुनावी गठबंधन पर वो कुछ खुलकर तो नहीं बोले लेकिन इससे इनकार भी नहीं किया. अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि आने वाले समय में सपा सरकार बनाने जा रही है.

बीजेपी पर हमला

उनसे जब बीजेपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और उनके भाई के मोबाइल लॉन्चिंग को लेकर दर्ज हुए मुकदमे पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं, जिसे लोकतंत्र में सोचा तक नहीं जा सकता है. उन्होंने पशुधन घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इस सरकार में किस तरह से फर्जी अधिकारी बन कर इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ ये सबको पता है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में आप को आतंकवादी बता सकते हैं. आप ने दाल की गुणवत्ता बता दी तो जेल भेज देंगे. वहीं किसानों के आंदोलन पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ये कह रही है एमएसपी देंगे पर मिलेगी कहां. उन्होंने कहा कि पूरी फसल धान की बर्बाद हो गई लेकिन किसान को एमएसपी नहीं मिला. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने देश का नुकसान किया. जीएसटी, नोट बंदी, लॉक डाउन जैसे बड़े फैसले लिए सब में लोगों की मौत हुई और नुकसान सहना पड़ा.

मुकदमे वापस लिये जाएंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस मामले में जो बात विपक्ष कह रहा था उसकी बात सही साबित हुई. खास कर मीडिया की महिला रिपोर्टरों को बधाई न्याय के लिए पुलिस से लड़ते हुए पीड़िता की आवाज उठाई. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सपा एनआरसी, सीएए के पक्ष में नहीं है. और जब सरकार आएगी तो ऐसे लोगों के मुकदमे वापस लिए जाएंगे. अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों पर कहा कि बंगाल के लोगों से कहता हूं कि बीजेपी का मॉडल है कि बड़े नेता को तोड़ों नफरत फैलाते है ये लोग.

जब हमारी सरकार आएगी..

बंगाल में जनता इनको हराये जिससे मैसेज जाए कि नफरत फैलाने वाले लोगों की जगह नहीं है. यहां भी नेताओं को तोड़ने का काम बीजेपी कर चुकी है. वहीं आज़म खा के एसआईटी जांच मसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगली बार जब हमारी सरकार आएगी तो एसआईटी हमारी होगी. जिसकी कहिएगा जांच करा देंगे. अभी तो लेखपाल इनका, तहसीलदार इनका, डीएम इनका जिसकी जैसे चाहे जांच कराएं.

ये भी पढ़ें.

लव जिहाद: यूपी और एमपी में कौन सा एक्ट ज्यादा सख्त है, सज़ा-जुर्माने सहित पढ़ें दोनों कानून के सभी अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget