एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 'डबल इंजन की बीजेपी सरकार मतलब भ्रष्टाचार भी डबल', अखिलेश यादव का तंज

Akhilesh Yadav In Bijnor: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी की डबल इंजन की सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हुआ है.

Akhilesh Yadav Attack On BJP: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को बिजनौर (Bijnor) में सभा की जहां पर उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साथा. अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में डबल इंजन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए किसानों से वादा किया कि अगर प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करने के लिए 10,000 करोड़ रूपये का कोष बनाया जाएगा. 

अखिलेश ने बताया डबल इंजन का मतलब

अखिलेश यादव ने यहां अपने गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रैली की और योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि "उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया है. इसलिए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सपा गठबंधन को वोट दें ताकि बाबाजी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपने घर लौट जाएं." उन्होंने गन्ना किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया और कहा कि "सत्ता में आने पर हम 10 हजार करोड़ रुपए का कोष बनाएंगे ताकि किसानों को समय से गन्ने का भुगतान हो सके. गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों का गन्ना मूल्य 15 दिन के अंदर चुकाया जाएगा." सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को अपने पिछले चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए इसके लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए.

बीजेपी को कहा झूठों की पार्टी 

अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, "भाजपा झूठों की पार्टी है, इसका छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है और सबसे बड़ा नेता सबसे बड़ा झूठ बोलता है, लेकिन इस बार भाजपा के झूठ का हेलीकॉप्टर उत्तर प्रदेश में नहीं उतर पाएगा. भाजपा के शासनकाल में बिजली का बिल लोगों को बिजली का झटका देता है, क्योंकि इस सरकार ने एक भी बिजली कारखाना नहीं लगाया. इसी वजह से हमें बिजली के ऊंचे दाम चुकाने पड़ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर मुफ्त बिजली का वादा दोहराया और कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी’’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास की बात करती है लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा दुख सहना पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर कठिन हालात में अपने घर लौटे लेकिन सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया.

बीजेपी ने किसानों को थमाई लाठी और टॉर्च

अखिलेश यादव से पहले राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के किसानों ने 13 महीने तक संघर्ष के बाद भाजपा को हराया है और उसे नए कृषि कानून वापस लेने को मजबूर किया है. यूपी के सीएम योगी विकास की बात करते हैं लेकिन विकास के नाम पर उन्होंने किसानों के हाथ में टॉर्च और लाठी थमा दी है और उन्हें मजबूरन कड़ाके की सर्दी वाली रात में अवारा पशुओं से अपनी फसलों की रक्षा करनी पड़ रही है.

ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget