एक्सप्लोरर

सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'DAP इसलिए नहीं मिल रहा है क्योंकि उसमें PDA शब्द'

UP News: सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि किसानों की आय दुगनी नहीं होगी, ये सरकार किसानों की जेब से पैसे निकाल लेगी. जिन्हें मुनाफा कमाने की आदत हो गई है वे मुनाफा कमाएंगे ही.

इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हल्ला बोला. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने किसानों की खाद समस्या और जीएसटी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया में इकलौता कानून जीएसटी होगा जिसमें इतने संशोधन हुए हैं. सवाल यह है कि अब तक सरकार ने किसको मुनाफा कमाने दिया, स्लैब कम हो जाने से मुनाफा और महंगाई कम नहीं होगी.

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि DAP इसलिए नहीं मिल रही है क्योंकि उसमें PDA शब्द है और PDA के लोग ही बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं. इसमें तमाम वो लोग हैं जो मेहनत कर के खा रहे हैं. कीटनाशक मंहगी है, बाढ़ से जो नुकसान हुआ उसकी भरपाई नहीं हुई है. किसानों की आय दुगनी नहीं होगी, ये सरकार किसानों के जेब से पैसे निकाल लेगी. जिन्हें मुनाफा कमाने की आदत हो गई है वे मुनाफा कमाएंगे ही, कानून चाहे जितना परिवर्तन कर दो मुनाफाखोरी होगी.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में एक साल बचा है, अब तक उत्तर प्रदेश सरकार के 9 बजट देख चुके हैं, 10वां बजट देखना बाकी है. जब GST लागू हुआ था तो कहा गया था कि व्यापार बढ़ेगा, इस कानून के लागू होने से व्यापारी और कारोबारी अपने टैक्स का भुगतान कर सकेंगे. शायद ये पहला कानून है जिसमें इतने संशोधन किए गए हैं, लेकिन इतने संशोधनों के बाद भी सरकार को इसमें फिर से संशोधन करना पड़ा और ये स्वीकार करना पड़ा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कानून में संशोधन करना ही होगा.

, ये कौन लोग थे जो बेवजह मुनाफा कमा रहे थे?- अखिलेश यादव

सपा चीफ ने कहा कि सवाल ये है कि जब से GST लागू हुआ तब से लेकर अब तक सरकार ने किसे मुनाफा कमाने दिया, ये कौन लोग थे जो बेवजह मुनाफा कमा रहे थे? स्लैब कम करने से महंगाई कम नहीं होगी. अमेरिका ने टैरिफ लगा दिए, इससे सारे निर्यात खत्म हो रहे हैं, इससे हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा. मेक इन इंडिया बर्बाद हो रहा है, स्वदेशी का नारा सिर्फ जुबान में है, दिल में नहीं.

हमारे कारोबार पर टैरिफ लगा दिया- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने कहा कि हमारा कारोबार बंद हो रहा है, हमारे कारोबार पर टैरिफ लगा दिया है. आप बीजेपी के नेताओं से टैरिफ पर सवाल नहीं पूछ सकते हैं. तमाम एक्सपोर्ट का नुकसान होना शुरू हो गया है. हमारी अर्थव्यवस्था का नुकसान होने जा रहा है. मेक इन इंडिया बर्बाद हो गया है, ये बीजेपी के लोग स्वदेशी सिर्फ भाषणों में हैं, मन से ये विदेशी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aligarh News: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
अलीगढ़: सरकारी मंच पर हिस्ट्रीशीटर! मंत्री-सांसद के साथ दिखा मुजाहिद गुड्डू, मचा बवाल
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
बागपत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा फैसला, अब निकाह से पहले देना होगा एफिडेविट
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
UP में सड़क कनेक्टिवीटी होगी बेहतर, वर्ल्ड क्लास सड़क विकसित करना हमारी प्राथमिकता- नितिन गडकरी
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा
'चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव बड़ी मछली', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हिंदू धर्म सेना का दावा

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget