एक्सप्लोरर

यादव-मुस्लिम को लेकर विवादित आदेश पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- जाति-धर्म देखकर..

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यादव और मुस्लिमों पर एक्शव वाले आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की अपील की.

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा यादव और मुस्लिमों से कब्जे हटाने के आदेश को लेकर विवाद बढ़ गया है, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आदेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और कहा कि ये सब बीजेपी की रणनीति है. 

सपा अध्यक्ष से जब यादव और मुस्लिमों से अवैध कब्जे हटाने के आदेश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि "ये कोई नया काम नहीं है. ये भारतीय जनता पार्टी की रणनीति है और कुछ नहीं है. पहले इकरा हसन सपा सांसद के खिलाफ बीजेपी नेता ने कहलवाया कोई कार्रवाई नहीं हुई. फिर डिंपल यादव के खिलाफ बीजेपी के अपने लोगों ने कहलवाया उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

यादव-मुस्लिमों पर एक्शन पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि आज जो ये कागज निकला है, उससे इनकी मानसिकता का पता लग रहा है. लेकिन, पीडीए के लोग जागरुक हैं.. समझदार है. इन बातों को ध्यान में नहीं रखेंगे. उनका लक्ष्य है यूपी से भारतीय जनता पार्टी का सफाया करना. 

सपा अध्यक्ष इस आदेश को लेकर एक्स पर भी पोस्ट किया और इस पर कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की. अखिलेश यादव ने लिखा- 'जो भी गैर-क़ानूनी हो उसके ख़िलाफ़ कार्रवाई हो क्योंकि अवैध तो अवैध होता फिर क्यों किसी जाति या धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है.  न्यायपालिका तुरंत संज्ञान ले, ये संविधान विरोधी काम है. हम इसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे. पीडीए को जितना प्रताड़ित किया जाएगा, पीडीए एकता उतनी ही ज़्यादा बढ़ेगी.'

पंचायती राज विभाग के इस आदेश पर विवाद

बता दें कि पंचायती राज विभाग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी किया गया था जिसमें प्रदेश की 57691 ग्राम पंचायतों में जाति विशेष (यादव) धर्म विशेष (मुस्लिम) द्वारा अवैध कब्जों से ग्राम सभा की जमीनों, पोखरों, खाद, गड्ढों, खलिहानों, खेल मैदान, श्मशान भूमि एवं ग्राम पंचायत भवन को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने को कहा गया था. 

सीएम योगी ने रद्द किया आदेश

ये मामला सामने आने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्काल सख्त एक्शन लिया है और आदेश का रद्द कर दिया है. सीएम योगी ने साफ कहा कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही पूरी निष्पक्षता, तथ्यों और कानून के अनुसार होनी चाहिए, न कि जाति या धर्म के आधार पर. सीएम योगी ने इस मामले में विभाग के निदेशक को भी सस्पेंड कर दिया है.   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget