एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा का साथ छोड़ने वालों पर अखिलेश यादव ने कसा शायराना तंज, 2000 के नोट से तुलना कर कही ये बात

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं या एनडीए गठबंधन में शामिल होने वाले दलों पर तंज कसा है. उन्होंने दो हजार के नोट से उनकी तुलना की.

Akhilesh Yadav News: लोकसभा चुनाव से पहले यूपी की सियासत में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. विपक्षी एकजुटता को जवाब देने के लिए बीजेपी लगातार प्रदेश में अपना कुबना बढ़ाने में जुटी है. इसी कड़ी में आज भी सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया, जिसे लेकर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश यादव ने चुनाव से पहले पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं या एनडीए गठबंधन में शामिल होने वाले दलों की तुलना दो हजार के नोट से की है.

दरअसल, सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान के बाद आज सपा सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी ने भी लखनऊ में कई सपा नेताओं के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. इनमें पूर्व सपा विधायक सुषमा पटेल और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर समेत दर्जनभर लोग बीजेपी में शामिल हो गए, जिसे लेकर अब अखिलेश यादव ने उन पर तीखा तंज कसा और दो हजार के नोट बंद किए जाने से इसकी तुलना करते हुए कहा कि 'कुछ लोग चले गये 2000 के नोट की तरह…' 

यूपी में कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी

इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव में सपा के सहयोगी रहे ओम प्रकाश राजभर भी एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए. उनके बाद घोसी सीट से सपा विधायक रहे दारा सिंह चौहान भी इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए और अब पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी अपने साथ दर्जनभर नेताओं को लेकर दूसरे खेमे में शुमार हो गए. वहीं महान दल के केशवदेव मौर्य के भी एनडीए में जाने की चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते में महान दल एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकता है. महान दल ने भी यूपी विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन चुनाव में हारने के बाद वो अलग गए. 

बीजेपी लगातार यूपी में अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश में जुटी हुई है वहीं अखिलेश यादव का दावा है कि विपक्षी दलों के साथ दो तिहाई जनता का साथ है. सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इस बार यूपी में विपक्षी गठबंधन बीजेपी का सफाया कर देगा. 

ये भी पढें- Gyanvapi Masjid परिसर के सर्वे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई, मुस्लिम पक्ष करेगा ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget