एक्सप्लोरर

'ये जीरो टॉलरेंस हैं..', लखनऊ में महिला की रेप और हत्या पर भड़के अखिलेश यादव, पूछा ये सवाल

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यूपी में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां है. खुद बीजेपी सरकार के आंकड़े ही ये बात बताते हैं. छोटी-छोटी बेटियों से रेप की घटनाएं सामने आ रही है. 

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में इंटरव्यू देकर लौट रही महिला की रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर प्रदेश की  कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर सवाल उठाए हैं और सवाल किया है कि क्या यही उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है. सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि यूपी में आज महिलाएं और बच्चियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. 

सपा अध्यक्ष ने लखनऊ में महिला की हत्या को लेकर योगी सरकार को घरेतु हुए कहा कि "अयोध्या की एक महिला जो वाराणसी एक इंटरव्यू के लिए गई थी और उसे वापस अपने भाई के घर लखनऊ आना था, उसके लिए जो उसने ऑटो किया उसमें उसके साथ जो-जो हुआ उसे पुलिस के द्वारा छिपाया जा रहा है. सुनने में आ रहा है कि महिला के साथ रेप हुआ है और उसे वहीं मार दिया गया. 

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
अखिलेश यादव ने कहा कि सवाल ये है जो लोग जीरो टॉलरेंस की बातें कर रहे हैं. अयोध्या की महिला वाराणसी में इंटरव्यू के लिए गई, लखनऊ में अपने भाई के घर जाना चाहती थी. ऑटो में गई, उस महिला ने पूरी जानकारी दी डायल 100 को इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उसकी हत्या हुई, रेप हुआ. क्या यही यूपी सरकार का जीरो टॉलरेंस की नीति है. ये सिर्फ एक घटना नहीं हुई है. पूरे उत्तर प्रदेश से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इससे पहले प्रयागराज में भी एक बेटी के साथ जो घटना हुई उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. जहां एक लड़की की आंखें निकाल ली गईं, उसके साथ रेप हुआ. ऐसी कई घटनाएं हुईं हैं. यूपी में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां है. ख़ुद बीजेपी सरकार के आंकड़े ही ये बात बताते हैं. छोटी-छोटी बेटियों से रेप की घटनाएं सामने आ रही है. 

बता दें कि ये घटना मंगलवार रात की है. जब वाराणसी के अपने भाई के घर लखनऊ लौट रही महिला ने आलमबाग बस अड्डे के बाहर से ई ऑटो लिया था. इस घटना में महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई. आरोपी ने महिला से ज़ेवर और मोबाइल फ़ोन भी लूट लिया. जिसके बाद उसकी लाश मोहम्मदाबाद से बरामद हुई. महिला ने ऑटो में बैठते ही भाई को लाइव लोकेशन भी भेजी थी. 

Nagpur Violence: 'जो आग लगाते हैं वहीं पानी डालते हैं..', RSS प्रवक्ता के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget