एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: 'जो आग लगाते हैं वहीं पानी डालते हैं..', RSS प्रवक्ता के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार

Akhilesh Yadav on Nagpur Violence: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने औरंगजेब को लेकर आरएसएस नेता सुनील आंबेकर के बयान पर पलटवार किया है और कहा पहले आग लगाते हैं फिर पानी डालते हैं.

Akhilesh Yadav on Nagpur Violence: औरंगजेब विवाद के बीच नागपुर में हुई हिंसा को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रवक्ता सुनील आंबेकर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने इस हिंसा की निंदा करते हुए औरंगजेब को अप्रसांगिक बताया. आरएसएस नेता के इस बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा पलटवार किया. सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बात करते हुए नागपुर हिंसा के लिए उन्हें जिम्मेदार बताया और कहा कि अब वो पानी डालने का काम कर रहे हैं. 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब आरएसएस नेता सुनील आंबेकर के औरंगजेब को लेकर दिए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'जो लोग आग लगाते हैं वहीं पानी डालना चाहते हैं.' सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लोग औरंगजेब की बातें करते हैं लेकिन वो इस पर बात नहीं करना चाहते कि जब छत्रपति शिवाजी महाराज का राजतिलक होना था तो किसने अंगूठे से उनका तिलक करवाया था. 

आरएसएस नेता ने क्या कहा था?
आरएसएस प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने बंगलुरू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागपुर हिंसा को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि औरंगजेब आज के समय में प्रासंगिक नहीं है. उसके लिए किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए. उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गर्माई हुई है. हिन्दू संगठनों द्वारा उसकी कब्र को हटाए जाने की मांग की जा रही है. 

बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच 17 मार्च को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी जिसमें कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ हुई और कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस हिंसा में कई पुलिसवालों को भी चोटे आई हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अब भी तनाव है. बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर फैली अफ़वाह की वजह से हिंसा भड़की थी. पुलिस ने इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की है जबकि 51 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. 

सौरभ हत्याकांड में तंत्र-मंत्र का एंगल आया सामने, मरी हुई मां से बात करता था आरोपी साहिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget