एक्सप्लोरर

मेरठ डबल मर्डर पर अखिलेश यादव के सवाल का यूपी पुलिस ने दिया जवाब, DG बोले- हमने 24 घंटे में...

UP Politics: सपा के मुखिया अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि राज्य में योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीत‍ि पूरी तरह से फ्लॉप है. राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है.

UP Politics: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को सदन में मेरठ में हुए दोहरे हत्याकांड़ का मामला गूंजा. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी सरकार की जीरो टालरेंस नीत‍ि को फेल बताया. अपने संबोधन के दौरान अख‍िलेश ने राज्य में कानून व्‍यवस्‍था, बदहाल ब‍िजली व्‍यवस्‍था और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है. सूबे में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि वो बेडरूम में जाकर गोली मार रहे हैं.

योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीत‍ि पूरी तरह से फ्लॉप- अखिलेश
सपा के मुखिया अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि राज्य में योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीत‍ि पूरी तरह से फ्लॉप है. राज्य में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि सूबे में अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है, बल्कि उनके हौंसले इतने बुलंद है कि वो घर में घुसकर बेडरूम में जाकर लोगों को गोली मार देते हैं. सपा प्रमुख ने कहा कि मेरठ में अपराधि‍यों ने घर में घुसकर एक जैन दंपत्ति की बेडरूम में जाकर हत्‍या कर दी. उन्होंने कहा कि ये घटना कल की है. मेरठ की है जो द‍िल्‍ली से सटा हुआ है.

पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा-  स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर
वहीं दूसरी ओर मेरठ डबल मर्डर केस पर बोलते हुए स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि मेरठ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने दो हत्यारियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि ये घटना दुखद है. हमारी कोशिश है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में कराकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए.

15 अगस्त को लेकर सुरक्षा कड़ी-  स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर
इस दौरान 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में जो कार्यक्रम होने है इस संबंध में जो सावधानियां बरतनी है उसके निर्देश ज़िलाधिकारियों को दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहतर सुरक्षा रहे इसकी तैयारी कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस के साथ कॉर्डिनेशन चल रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस ढाबों और होटलों की चेकिंग कर रही है. 15 अगस्त पर्व के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी ना हो इस संबंध में तैयारियां चल रही हैं. कुछ स्थानों पर एटीएस के कमांडो भी लगाए जाएंगे. सूबे में सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की 238 कंपनियां तैनात की गई हैं. राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरे प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें:

Meerut Crime: मेरठ में कारोबारी दंपति की हत्या के लिए देखी गैंग्स ऑफ वासेपुर और असुर, पैसे के लिए लॉ स्टूडेंट ने किया ये काम

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget