एक्सप्लोरर

कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर अखिलेश यादव का तंज- एक ईंट तक भी इन्होंने न लगाई, उद्घाटन करने आ गये भाजपाई

अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई ये याद रखें कि 'पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता, और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी जमीन 'किसी और' ने तैयार की थी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के उद्घाटन पर निशाना साधा और कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई है. अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन को लेकर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपाइयों ने इस एयरपोर्ट की एक ईंट तक नहीं लगाई, अब सपा के कामों का उद्घाटन करने के लिए कैंची, फीता, माला और मिठाई लेकर आ गए हैं.

अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई ये याद रखें कि 'पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता, और ये भी कि जिस रनवे से आप उड़ान भर रहे हैं उसकी जमीन 'किसी और' ने तैयार की थी.

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है. आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है. कुशीनगर हवाई अड्डा सिर्फ एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से ही महत्वपूर्ण नहीं है. इससे किसान, पशुपालक, दुकानदार, मजदूर, स्थानीय उद्योगपति, सभी लाभान्वित होंगे. पर्यटन में असीमित वृद्धि होगी. इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा. आने वाले तीन से चार सालों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है.

मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से ज्यादा एयर रूट्स की स्वीकृति दी जा चुकी है और इनमें से 350 पर सेवाएं शुरू भी हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में है. इसके लिए बेहतर कनेक्टिविटी और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Kushinagar International Airport Inaugurated: एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM Modi- भारत बौद्ध समाज की आस्था का केन्द्र, जानें उनकी 10 बड़ी बातें

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर कांड की वजह क्या थी, किसान टेनी से नाराज क्यों थे? यहां पढ़ें पल-पल की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
ओवैसी की पार्टी का बड़ा ऐलान- मथुरा शाही ईदगाह और जौहर विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ेगी, अखिलेश यादव की चुप्पी पर सवाल
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद स्यानाचट्टी के पास मलबा गिरा
यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद स्यानाचट्टी के पास मलबा गिरा
UP Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर हाई अलर्ट, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात, DJ पर सख्ती
कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर हाई अलर्ट, 2,000 पुलिसकर्मी तैनात, DJ पर सख्ती
मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget