एक्सप्लोरर

UP News: आदमखोर भेड़ियों के आतंक को लेकर BJP पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- दिखावटी सहानुभूति न दिखाएं

Akhilesh Yadav News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए इसे दिखावटी सहानुभूति बताया और कहा कि उन्हें अपनी सरकार और विभागों पर भरोसा नहीं है.

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाके बहराइच, पीलीभीत के लोग पिछले डेढ़ महीनों से आदमखोर भेड़ियों के आतंक से लोग डरे सहमे हुए हैं. बीते दिनों बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह भी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर गांववालों के साथ पहरा देते दिखे थे. जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि इन घटनाओं को लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया और कहा कि जानवरों के भोजन की कमी के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है. उन्होंने एक्स पर लिखा- 'उप्र की तराई में चाहे बहराइच हो, पीलीभीत, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी या अन्य कोई जगह, सब जगह से जंगली जानवरों के आदमखोर होने की खबरें आ रही हैं जिससे प्रदेशवासियों के हताहत होने के दुखद समाचार मिल रहे हैं.
 
अखिलेश यादव ने कही ये बात
ऐसे हादसे दो तरह से भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाते हैं. एक तरफ भाजपा राज में जंगलों की अवैध कटाई से पशुओं के निवास स्थान मतलब ‘वन’ घट रहे हैं जिससे उनके जीवन-चक्र में भोजन की कमी हो रही है. दूसरी तरफ ये वन विभाग की लापरवाही का भी संकेत है.

सपा अध्यक्ष ने आगे लिखा- 'भाजपा के विधायक जी दिखावटी सहानुभूति का प्रदर्शन करने के लिए हाथ मे बंदूक लेकर आदमखोर पशु के पद चिन्हों को तलाशने का काम करने का वीडियो बनवाकर, सोशल मीडिया पर अपने झूठे जन-सरोकार को दर्शा रहे हैं. इसका मतलब उन्हें अपनी ही सरकार के न मंत्रालयों पर भरोसा है, न विभागों पर. भाजपा विधायक से आग्रह है कि किसी की मृत्यु पर ऐसे असंवेदनशील तरीके से पेश न आएं, कुछ ठोस उपाय करें, जिससे जनता का अनमोल जीवन बचाया जा सके. 

बता दें बहराइच में पिछले डेढ़ महीनों से आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है. ये भेड़िये अब तक छह बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं. जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. ग्रामीण रात-रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं. वन विभाग कार प्रसाधन की टीम भी हालात पर नजर रखे है लेकिन सारी कोशिशें बेकार दिख रही है. वन विभाग के अधिकारियों ने पंजे के निशान से अनुमान लगाया है कि ये आदमखोर जानवर भेड़िया है. 

वन विभाग के अधिकारी ड्रोन से भी इलाके की निगरानी कर रहे हैं. लेकिन सारी कोशिशें बेकार दिखाई दे रही हैं 

कंगना रनौत के बयान पर भड़के राकेश टिकैत, कहा- 'आंदोलन लंबा चला क्योंकि सरकार तानाशाही थी..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
राहुल गांधी से मिलने लाखों की संख्या में प्रयागराज आएंगे छात्र, अजय राय ने दी जानकारी
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget