एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड 12वीं की टॉपर महक जायसवाल को अखिलेश यादव ने दिया ये खास गिफ्ट, संघर्ष को भी किया याद

UP News: महक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया. आज महक उन लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन गई है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं.

Lucknow News: मेहनत और हौसले के दम पर कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है. इसकी मिसाल पेश की है प्रयागराज जिले की महक जायसवाल ने. महज एक टूटी झोपड़ी में रहकर पढ़ाई करने वाली महक ने 12वीं की परीक्षा में टॉप कर दिखाया कि सपनों को सच करने के लिए हालात मायने नहीं रखते. महक की इस सफलता को देखकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रभावित हुए और उन्होंने महक को लैपटॉप उपहार में दिया.

प्रयागराज की रहने वाली महक का घर करीब दो साल पहले गिर गया था. तब से उनका पूरा परिवार सड़क किनारे बनी एक अस्थायी झोपड़ी में रह रहा है. उनके पिता शिव प्रसाद जायसवाल कौशांबी जिले में एक छोटी सी पान की दुकान चलाते हैं. इसी दुकान से पूरे परिवार का खर्च किसी तरह चलता है. तमाम आर्थिक परेशानियों के बावजूद महक ने हार नहीं मानी और पढ़ाई जारी रखी.

महक की कहानी सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर महक की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि महक का संघर्ष उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कठिन हालात में भी सपने देखना नहीं छोड़ते. अखिलेश ने महक को लैपटॉप भेंट कर उसकी आगे की पढ़ाई में मदद का भरोसा भी दिया.
 
गौरतलब है कि अखिलेश यादव के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में ‘फ्री लैपटॉप योजना’ चलाई गई थी, जिसमें मेधावी छात्रों को मुफ्त लैपटॉप दिए जाते थे. उस योजना का मकसद था कि गांव-कस्बों के होनहार बच्चे भी डिजिटल शिक्षा से जुड़ सकें और अपने सपनों को पंख लगा सकें.

डॉक्टर बनने का सपना देख रही हैं महक

महक अब डॉक्टर बनने का सपना देख रही हैं. वह कहती है कि मुश्किलें चाहे जितनी भी हों, अगर इरादे मजबूत हों तो रास्ते अपने आप बन जाते हैं. महक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन को दिया. आज महक उन लाखों बच्चों के लिए मिसाल बन गई है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. उसकी कहानी यह बताती है कि अगर सपने सच्चे हों और मेहनत पूरी हो, तो झोपड़ी से भी सफलता की ऊंची उड़ान भरी जा सकती है.

'भारत के मुस्लिमों को पाकिस्तान...', पहलगाम हमले को लेकर BJP विधायक की ये बात दिल छू लेगी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ड्राफ्ट लिस्ट में 1.04 करोड़ वोटर कैसे हुए अनमैप्ड? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: पावर रेंजर्स के रीबूट में सबसे खतरनाक विलेन बनेंगी प्रियंका चोपड़ा? डिज़्नी प्लस प्रोजेक्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट (10.01.2026)
UP News: 'अगर बंटे तो बांग्लादेश जैसा हाल होगा' योगी के बयान पर संग्राम | Yogi on Bangladesh
Chitra Tripathi: सीएम योगी के इस नारे पर क्यों छिड़ा सियासी संग्राम | CM Yogi
Chitra Tripathi: सीएम योगी के इस नारे पर क्यों छिड़ा सियासी संग्राम | CM Yogi | Bangladesh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
बांग्लादेश के बाद अब ये मुस्लिम देश खरीदना चाहता है JF-17 फाइटर जेट, पाकिस्तान का बड़ा दावा
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'हिजाब वाली महिला बनेगी पीएम', असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर योगी के मंत्री बोले- 'ये सिर्फ सपना...'
'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा...', ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
ग्रीनलैंड को सैन्य कार्रवाई के बाद US में मिलाएंगे ट्रंप? इटली की PM मेलोनी ने दिया ये जवाब
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
जब 'कुछ कुछ होता है' के सेट पर करण जौहर पर भड़क गए थे शाहरुख खान, कह डाली थी ये बात
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
क्या BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में लौटने का दिया ऑफर? बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण
Venezuela Gold: वेनेजुएला में एक कप चाय जितना सस्ता है गोल्ड, लेकिन वहां से भारत कितना ला सकते हैं सोना?
वेनेजुएला में एक कप चाय जितना सस्ता है गोल्ड, लेकिन वहां से भारत कितना ला सकते हैं सोना?
प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर रहता है वैलिड? जान लें ये जरूरी नियम
प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर रहता है वैलिड? जान लें ये जरूरी नियम
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
भारतीय नौसेना में भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते है आवेदन; आखिरी डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget